×

सूर्य का वृश्चिक में गोचर, कही आपकी राशि पर तो नहीं है नजर, इधर पर रखें खबर

suman
Published on: 16 Nov 2017 5:03 AM GMT
सूर्य का वृश्चिक में गोचर, कही आपकी राशि पर तो नहीं है नजर, इधर पर रखें खबर
X

जयपुर: सूर्य को आत्मा श्रेष्ठ ग्रह कहा गया है। सूर्य सृष्टि को चलाने वाले एक प्रत्यक्ष देवता हैं। नवग्रहों में सूर्य को राजा की उपाधि मिली है। सूर्य से ही के सभी ग्रहों को प्रकाश मिलता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सूर्य देव आत्मा, स्वास्थ्य, उदारवादी जीवनशैली और पिता का प्रतिनिधित्व करते हैं। कुंडली में सूर्य को पूर्वजों का प्रतिनिधि भी माना जाता है। सूर्य प्रधान जातक उच्च पदों पर आसीन अधिकारी होते6 नवंबर 2017 को दोपहर 12:36 बजे सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा है। सूर्य वृश्चिक राशि में 16 दिसंबर 2017 को सुबह 3:15 तक स्थित रहेगा। सूर्य के इस गोचर का प्रभाव आपकी राशि पर भी पडेगा। जानते हैं सूर्य के इस गोचर का सभी राशियों पर क्या होगा असर...

यह भी पढ़ें...एस्ट्रो टिप्स: इन योगों में करेंगे शुभ काम, नहीं पड़ेगा अशुभ प्रभाव

मेष : सूर्य आपकी राशि में 8वें भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां जैसे बुख़ार, सिरदर्द आदि हो सकती हैं। बुरे कर्मों का फल आपकी छवि को समाज में गिरा सकता है। विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। गलत संगत से बचें, अन्यथा मुश्किल में पड़ सकते हैं। बच्चों और जीवनसाथी के लिए ये समय अच्छा रहेगा। शर्त लगाना या जुंआ खेलने जैसी गलत आदतें आपको इस दौरान घेर सकती हैं। इनसे बचने का प्रयास करें वरना धन की हानि संभव है। आपके द्वारा छुपाए गए राज़ बाहर आ सकते हैं। उपाय- भगवान विष्णु की पूजा करें।

वृषभ: सूर्य आपकी राशि में 7वें भाव में प्रवेश करेगा। करियर का ग्राफ ऊपर की ओर बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र पर अधिकारी पद की प्राप्ति हो सकती है। निजी जीवन तनाव पूर्ण रहेगा। शादीशुदा दंपत्तियों के बीच लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं बावजूद इसके जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आपको परेशान कर सकती है। बच्चों को भी इस गोचर के दौरान परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं हालांकि मां को इस समय का पूर्ण लाभ मिलेगा। कार्यों में बाधा आ सकती है लेकिन धैर्य व संयम के साथ आप अपने कर्तव्यों का पालन कर सकेंगे। उपाय- रविवार को गुड़ दान करें।

मिथुन : सूर्य आपकी राशि में 6ठें भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे और लाभ प्राप्त होगा। विरोधियों को हराकर आप अपने क्षेत्र में आगे बढ़ सकेंगे। छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं, अन्यथा सेहत ठीक रहेगी। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी होगी। सरकारी नीतियों से लाभ मिल सकता है। आत्म सम्मान में वृद्धि होगी और जीवन में सुख-शांति व समृद्धि बनी रहेगी। उपाय- आदित्य हृदय स्तोत्रम का जाप करें।

कर्क: सूर्य आपकी राशि में 5वें भाव में प्रवेश करेगा। इस गोचर के दौरान आर्थिक लाभ होगा। साथी के साथ मतभेद के कारण प्रेम संबंधों में परेशानी व तनाव उत्पन्न हो सकता है। बच्चों को भी किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन जीवनसाथी को इस समय का लाभ प्राप्त होगा। बच्चों से विवाद होने के कारण आप भावनात्मक रूप से असंतुष्ट रहेंगे। करियर के लिहाज़ से आपको इस दौरान कर्ज़ों से मुक्ति मिलेगी साथ ही आप जॉब चेंज का प्लान भी बना सकते हैं। स्वभाव से घमंडी हो सकते हैं। उपाय- गरीबों में दवाइयां बाटें।

सिंह : सूर्य आपकी राशि में चौथे भाव में गोचर करेगा। सरकारी फायदे जैसे घर, गाड़ी आदि सुविधाओं का लाभ इस दौरान प्राप्त कर सकते हैं। वहीं आपके जीवन साथी को भी उच्च पद प्राप्त हो सकता है। सामाजिक छवि और ज़्यादा बेहतर तरीके से उभरेगी। निजी ज़िंदगी में तनाव व झगड़े रहेंगे। मां की सेहत कमज़ोर पड़ सकती है। गोचर की इस अवधि में आप नया घर या गाड़ी भी ख़रीद सकते हैं। उपाय- रोजाना सूर्य नमस्कार करें।

कन्या : सूर्य आपकी राशि में 3 भाव में प्रवेश करेगा। साहस में कमी आ सकती है किंतु आप अपने संकल्प के प्रति अडिग रहेंगे। ये संकल्प आपको आपके विरोधियों से आगे लेकर जाएंगे। भाई-बंधुओं के साथ मतभेद हो सकते हैं। जॉब चेंज का प्लान भी बना सकते हैं। इस दौरान आपको आर्थिक लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। यात्राओं का भी योग नज़र आ रहा है। उच्च अधिकारियों व प्रख्यात लोगों से मिलने का मौका प्राप्त होगा। उपाय- ज़रूरतमंदों को रविवार के दिन गेहूं दान करें।

यह भी पढ़ें...ASTRO: 16 दिसंबर: सिंह राशि वालों की यात्रा होगी सफल, पढ़ें गुरूवार राशिफल

तुला: सूर्य आपकी राशि में दूसरे भाव में गोचर करेगा। इस बीच आपकी भाषा कठोर हो जाएगी जिसके चलते परिवार में विवाद हो सकते हैं। गलत विचारों के लोगों से सामना हो सकता है। आय वृद्धि हेतु बहुत सी परेशानियां आएंगी परंतु आप उनसे निपटकर अच्छी रकम़ जोड़ पाएंगे। नेत्र रोग, सिरदर्द, बुख़ार जैसी चीजें आपको परेशान कर सकती हैं। सेहत संबंधी समस्याओं से निजात पाने के लिए भरपूर पानी पिएं। किराए पर दी गई प्रॉपर्टी से मुनाफ़ा हो सकता है।उपाय- रविवार को लाल फूल और लाल कपड़ा दान करें।

वृश्चिक : सूर्य आपकी राशि में प्रथम भाव में स्थित रहेगा। इस समय आपका ध्यान केवल अपने काम पर ही केंद्रित रहेगा हालांकि इस दौरान रुकावटें भी आती रहेंगी। स्वभाव में गुस्सा व घमंड की वृद्धि हो सकती है। शादीशुदा जीवन में भी टकराव व परिवार से अलगाव की संभावना है। अप्रत्याशित यात्राओं के योग हैं साथ ही सेहत बिगड़ने के भी आसार हैं। गोचर की इस पूर्ण अवधि में मानसिक तनाव बना रहेगा। इससे निजात पाने के लिए आप ध्यान का सहारा भी ले सकते हैं। करियर में उतार-चढ़ाव संभव है।उपाय- सूर्य देव की पूजा करें और उन्हें जल चढ़ाएं।

धनु : सूर्य आपकी राशि में 12वें भाव में प्रवेश करेगा। इस दौरान बुख़ार, पेट दर्द, अनिद्रा या फिर नेत्र से संबंधित अन्य समस्याएं हो सकती हैं। लंबी यात्रा का योग है, विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। इसी बीच आपके ख़र्चें भी बढ़ जाएंगे। दोस्तों के साथ कुछ प्रॉब्लम हो सकती हैं। बुरे कर्मों के कारण नाम ख़राब हो सकता है। तनाव ग्रस्त जीवन रहेगा लेकिन आपको संयम व धैर्य से काम करने की ज़रूरत है। विदेश में रहने वालों या अंतर्राष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत्त लोगों को अच्छी ख़बर व सफलता मिलेगी। उपाय- पानी में सिंदूर व लाल फूल डालकर सूर्य देव को अर्पित करें।

मकर: सूर्य आपकी राशि में 11वें भाव में गोचर करेगा। अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। उच्च अधिकारियों के साथ उठना-बैठना होगा व उनके साथ घनिष्ठ संबंध स्थापित हो सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र पर नया पद हासिल हो सकता है या फिर आपको किसी अवार्ड से भी नवाज़ा जा सकता है। इससे आत्म-सम्मान में वृद्धि होगी। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। परिवार में पिता से सहयोग प्राप्त होगा लेकिन प्रेम-संबंधों में मन-मुटाव रहेगा। कुल मिलाकर ये गोचर आपके लिए लाभदायक साबित होगा। उपाय- तांबे के बर्तन से सूर्य देव को जल अर्पित करें।

कुंभ : सूर्य आपकी राशि में 10वें भाव में गोचर करेगा। इस गोचर के दौरान कार्यक्षेत्र पर तरक्की हासिल होगी। स्वभाव में घमंड के बढ़ने से नुकसान हो सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ घरेलू जीवन में भी लड़ाई-झगड़े होते रहेंगे। सरकारी नौकरी करने वालों को गोचर के दौरान लाभ मिल सकता है। आत्म सम्मान में वृद्धि होगी और प्रशंसा के हकदार होंगे। कार्यों में व्यस्त रहने के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। इस कारण घर में क्लेश भी रहेंगे। इन सबके अलावा शादीशुदा जीवन में भी टकराव रहेंगे। उपाय- केसरिया रंग के कपड़े को रविवार के दिन भगवान विष्णु के मंदिर में दान करें।

मीन: सूर्य आपकी राशि में 9वें भाव में प्रवेश करेगा। जीवन में संघर्ष बढ़ जाएगा और हर कार्य को पूर्ण करने के लिए ज़्यादा मेहनत करनी होगी। पिता की सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र बदल सकता है या फिर ट्रांसफर भी हो सकता है। भाई-बहनों से विवाद हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों की ओर रुझान बढ़ेगा। चुनौतियों का डटकर सामना करना पड़ेगा। देर ही सही, लेकिन अंत में सफलता ज़रूर मिलेगी और आपको मानसिक तौर पर शांति मिलेगी। इस दौरान लंबी यात्रा के भी योग हैं। उपाय- रविवार को लाल फूल चढ़ाएं।

suman

suman

Next Story