×

शादी के लिए अभी करना होगा थोड़ा और इंतजार,जानिए कैसा बन रहा है योग

suman
Published on: 16 Oct 2017 2:16 AM GMT
शादी के लिए अभी करना होगा थोड़ा और इंतजार,जानिए कैसा बन रहा है योग
X

जयपुर: शादी के लिए इस बार शुभ मुहूर्त का इंतजार करना होगा। इस बार शादी के कम योग बन रहे हैं। गुरु और शुक्र ग्रह के अस्त होने से ऐसा हो रहा है। 5 माह में मात्र 30 दिन शहनाई गूजेंगी। इस साल का मुहूरर्त 7 नवंबर से शुरू होगा। 31 अक्तूबर को देवोत्थान एकादशी पर भी शादी समारोह की धूम नहीं रहेगी। गुरु के अस्त होने के कारण मांगलिक कार्य करना शुभ नहीं रहेगा।

यह भी पढ़ें...दीवाली पर कैसा रहेगा ये सप्ताह, बताएगा आपका साप्ताहिक राशिफल

कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष एकादशी से शादी विवाह का साया शुरू होता है। देवता शयन से जागते हैं। 31 अक्तूबर को देवोत्थान एकादशी का पर्व मनाया जाएगा। इस बार इस दिन शादी समारोह की धूम नहीं रहेगी। क्योंकि गुरु अस्त होने के कारण शादी विवाह का योग नहीं बन रहा है। कई साल बाद ऐसा हुआ है जो देवोत्थान एकादशी पर शादी समारोह की धूम नहीं रहेगी। बिना मुहूर्त वाली शादियां होंगी।

13 अक्तूबर से गुरुअस्त चल रहा है। सात नवंबर को गुरु गृह उदय होगा, तभी से शादियां शुरू होगा। 16 दिसंबर तक शादी विवाह होंगे।16 दिसंबर से शुक्र ग्रह अस्त हो जाएगा। 17 दिसंबर से लेकर एक फरवरी तक शादियों का साया बंद रहेगा। नए साल में भी शहनाई की गूंज नहीं सुनाई देगी। एक फरवरी को शुक्र गृह उदय होगा। इसके बाद से चार फरवरी से सहालग शुरू होगा।

इस बार 5 माह में शादी विवाह के 30 शुभ मुहूर्त हैं। बाकी दिनों में शादी विवाह का योग नहीं रहेगा। इसीलिए शुभ मुहूर्त में युवक-युवतियों को परिणय सूत्र में बंधने के लिए इंतजार करना होगा।

यें हैं शादी की शुभ तिथियां

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार नवंबर में 7,23,24,28,29,30, दिसंबर माह में 1,2,3,4,8,9,10, 11,12,13, 16, फरवरी में 4, 5,8,19, 20, 21, 24, मार्च में 3,5,6,7,8, 12

suman

suman

Next Story