×

शनि जयंती 25 मई को, जानिए आपकी राशियों पर कैसी होगी शनि की दृष्टि

suman
Published on: 23 May 2017 10:16 AM GMT
शनि जयंती 25 मई को, जानिए आपकी राशियों पर कैसी होगी शनि की दृष्टि
X

लखनऊ: इस बार शनि जयंती 25 मई को मनाई जाएगी। इस दिन गुरुवार का दिन है। धर्मशास्त्रों में शनि देवता को न्याय का देवता कहा जाता है। ज्योतिषियों के मुताबिक शनि देवता जातक को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं, जो लोग शनि देवता की पूजा करते हैं उन पर शनि देवता की कृपा बनी रहती है। हर साल ज्येष्ठ महिने की अमावस्या को शनि जयंती मनाई जाती है। जानकार बताते हैं कि इस दिन भगवान शनि का जन्म हुआ था, जिसके कारण इस दिन को शनि जयंती के रूप में मनाया जाता है। ज्योतिषियों का कहना है कि शनि जयंती का गुरुवार को होने से कई राशियों पर असर होगा। आइए जानते हैं शनि जयंती के दिन किन राशियों पर क्या असर पडे़गा।

मेष राशि- मेष राशि के लोगों को संघर्ष का लाभ होगा। हो सकता है खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार में किसी की सेहत खराब होने पर आपको भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। घर में किसी भाई- बहन के साथ मतभेद हो सकते हैं।

आगे....

वृष राशि- वृष राशि के लोगों के बनते काम बिगड़ सकते हैं। हो सकता है कि मानसिक तनाव का सामना करना पड़े। आने वाली समय इस राशि के लोगों का अपने जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।

आगे....

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में परेशानी आ सकती है। इन लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की जरुरत है।

आगे....

कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों को अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की जरुरत है। इन राशि के लोगों को जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। हो सकता है कि वाहन खरीदें। पैसे के रास्ते खुल सकते हैं।

आगे....

सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों को पढ़ाई में परेशानी आ सकती है। धन की हानि हो सकती है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

आगे....

कन्या राशि कन्या राशि के लोगों को अनावश्यक चिंता हो सकती है। घर में झगड़े हो सकते हैं। इन राशि के लोगों को विरोधियों से सावधान रहने की जरुरत है।

आगे....

तुला राशि- तुला राशि के लोगों की वाहन खरीदने की चाह पूरी हो सकती है। इन लोगों को मेहनत का फल मिलेगा। इस राशि के लोगों की शादी होनी की पूरी उम्मीद है। हो सकता है कि अधिक यात्राएं करनी पड़े।

आगे....

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों को परेशानी से राहत मिल सकती है। अधिक खर्च रहेगा। पारिवारिक उलझनें बढ़ेंगी।

आगे....

धनु राशि- धनु राशि के लोगों के बनते काम बिगड़ सकते हैं। धनु राशि के लोगों को वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

आगे....

मकर राशि- मकर राशि के लोग मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। इस राशि के लोगों को दुर्घटनाओं से सजग रहने चाहिए।

आगे....

कुम्भ राशि- कुम्भ राशि के लोगों को अपनी मेहनत का फल मिलेगा। हो सकता है कि वरिष्ठ लोगों के साथ संपर्क बढ़ेगा।

आगे....

मीन राशि- व्यापार में समस्या आ सकती है। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं उन्हें अधिक सतर्क रहने की जरुरत है।

suman

suman

Next Story