इन बातों से पकड़े चल रहा शनि का बुरा प्रभाव, करना होगा उसका सरल उपाय

suman
Published on: 9 Jun 2018 4:27 AM GMT
इन बातों से पकड़े चल रहा शनि का बुरा प्रभाव, करना होगा उसका सरल उपाय
X

जयपुर:ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह का प्रभाव व्यक्ति के जीवन और परिवार पर पड़ता है। ग्रहों का यह प्रभाव अच्छा और बुरा दोनों हो सकता है। हम अपने आसपास की घटनाओं को समझकर यह जान सकते हैं कि इस समय कौन सा ग्रह हमारे उपाय कैसा प्रभाव डाल रहा है। उस प्रभाव को समझकर हम आने वाली बुरी समस्याओं से बच सकते हैं।

*घर में अचानक सीलन आना शनि ग्रह के बुरे प्रकोप का संकेतक है। ऐसी स्थिति में यह समझना चाहिए कि शनि की स्थिति ठीक नहीं है। घर के सदस्यों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। कर्ज, मुकदमेंबाजी में अनावश्यक धन और समय खर्च होगा।

एक नहीं, 3 बार जरूर आएं यहां, हर इच्छा पूरी करते हैं उल्टे हनुमान

*घर में पर्याप्त सूर्य की रोशनी की व्यवस्था करें। घर की महिलाओं से अच्छा व्यवहार रखना चाहिए। प्रतिदिन सुबह और संध्या में पूजा स्थल पर दीपक जलाएं। चीटियों को भोजन दें। घर में बड़े-बुजुर्ग का सम्मान करें।

*मंगल ग्रह के विपरीत होने पर घर के खाने की सामग्री में प्रायः चीटियां लगती हैं। ये लक्षण बुरा नहीं है। मंगल के अशुभ होने पर परिवार में सामंजस्य का बना रहना मुश्किल होता है। इसके अलावा भाई का आपस में अनावश्यक विवाद भी बना रहता है। यहां तक कि अलगाव की स्थिति भी आ जाती है।

*उपाय:घर में जहां भी चीटियाँ दिखाई दें वहां थोडा सा आटा डाल दें। हर शनिवार यह मंगलवार को घर में सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। शनिवार के दिन घर में मीठी चीज़ का भोग हनुमान जी को लगाएं।

suman

suman

Next Story