×

शनिवार के दिन कभी न करें इन चीजों की खरीददारी, नहीं तो कुपित होंगे शनिदेव

suman
Published on: 30 Sep 2017 9:14 AM GMT
शनिवार के दिन कभी न करें इन चीजों की खरीददारी, नहीं तो कुपित होंगे शनिदेव
X

जयपुर :शनि ग्रह सभी सभी राशि वाले जातकों के लिए अहम होते हैं। शनि ग्रह को सभी नौ ग्रहों में न्याय के देवता के रूप में पूजा जाता है। वैसे तो सभी नौ ग्रह अपने-अपने तरीके से जातक के लिए खास होते हैं, लेकिन जब शनि ग्रह की बात आती है तो लोग ज्यादा सचेत हो जाते हैं।

यह भी पढें...ऐसे करें मांगलिक दोष दूर, इस साल भी बचे है शादी के ये मुहूर्त

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिस पर शनि की बुरी दृष्टि पड़ती है वह राजा से रंक तक बन जाता है। शनि देव यदि चाहें तो रंक को राजा बना दे। शायद यही वजह है कि अन्य ग्रहों की अपेक्षा शनि ग्रह को प्रसन्न सभी करना चाहते हैं।

शनिवार को शनि देव को सरसों का तेल और काला तिल चढ़ाने से वे प्रसन्न होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी वस्तुएं हैं जिसे शनिवार को नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं और उनके क्रोधित होने पर शनि का छाया सिर पर मंडराने लगता है।

यह भी पढें...सुहागिनों के अटल सुहाग का प्रतीक, 8 अक्टूबर को है करवा चौ

शनिवार के दिन कभी भी लोहा नहीं खरीदना चाहिए। शनिवार के दिन नमक खरीदना भी घर में दरिद्रता लाता है। लकड़ी खरीदने के लिए शनिवार का दिन अच्छा नहीं माना गया है।शनिवार के दिन आमतौर पर सरसों का दान तो किया जाता है लेकिन सरसों के दाने खरीदना वर्जित है। शनिवर के दिन बैंगन खरीदना बेहद खराब माना गया है। शनि देवता पर काली उड़द चढ़ाई तो जाती है लेकिन शनिवार के दिन इसे नहीं खरीदना चाहिए। शानिवार के दिन काली तिल या काली मिर्च भी खरीदना अच्छा नहीं माना गया है। शनिवार को कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान या फिर काला रंग नहीं खरीदना चाहिए। शनिवार का दिन जूते या काले कपड़े खरीदने के लिए उचित नहीं है।

suman

suman

Next Story