×

श्राद्ध के दौरान राशि के अनुसार करें मंत्रों का जाप तो पितरों का रहेगा आप पर आशीर्वाद

suman
Published on: 23 Sep 2016 8:31 AM GMT
श्राद्ध के दौरान राशि के अनुसार करें मंत्रों का जाप तो पितरों का रहेगा आप पर आशीर्वाद
X

sign

लखनऊ: पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार को हजारों नियम होते है। लेकिन जो सबसे जरूरी होता है उसमें वो है श्रद्धा। कोई केवल जल से तो कोई मन से ईष्टदेव को खुश करता है। फिर इन चीजों में जरूरी होता मंत्रोच्चारण भी। कोई भी धार्मिक कार्य बिना मंत्रों के पूरा नहीं होता है, चाहे वो धार्मिक अनुष्ठान हो या श्राद्धक्रम, सब में मंत्रों का विशेष महत्व है।

अगर श्राद्ध के दिनों में खास मंत्रों का उच्चारण किया जाए तो आत्मा को तो शांति मिलती है। पितरों का भी आशीर्वाद बना रहता है।

अगर राशि के अनुसार मंत्रोंच्चारण करेंगे तो पितरों को भी तृप्ति मिलेगी।आपको बताते हैं राशि के अनुसार जपने वाले उन खास मंत्रों के बारे में जिनसे पूर्वज भी हो जाते हैं खुश......

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें श्राद्ध कर्म में होने वाले मंत्रों का जाप

nmesh

मेष राशि

ॐ कुलदेवतायै नमः मेष राशि के लोगों को श्राद्ध के दिनों में इस मंत्र का 21 बार जाप करें।

वृष राशि

ॐ कुलदैव्यै नमः वृष राशि के लोगों को श्राद्ध पक्ष में प्रतिदिन इस मंत्र का 21 बार जाप करें।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें श्राद्ध कर्म में होने वाले मंत्रों का जाप

cancer

मिथुन राशि

ॐ नागदेवतायै नमः मिथुन राशि के लोगों को श्राद्ध पक्ष में प्रतिदिन इस मंत्र का 21 बार जाप करें।

कर्क राशि

ॐ पितृ देवतायै नमः कर्क राशि के लोगों को पितरों की तृप्ति के लिए श्राद्ध पक्ष में प्रतिदिन इस मंत्र का 108 बार जाप करें।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें श्राद्ध कर्म में होने वाले मंत्रों का जाप

leo

सिंह राशि

ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं स्वधादेव्यै स्वाहा सिंह राशि के लोगों को श्राद्ध पक्ष में प्रतिदिन इस मंत्र का 21 बार जाप करें।

कन्या राशि

ऊँ सर्व पितृ प्रं प्रसन्नों भव ऊ कन्या राशि के लोगों को श्राद्ध पक्ष में प्रतिदिन इस मंत्र का 21 बार जाप करें।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें श्राद्ध कर्म में होने वाले मंत्रों का जाप

corpuio

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के घर में जिस दिन श्राद्ध हो, उस दिन गीता के सातवें अध्याय का पाठ करें । पाठ करते समय कलश में जल भर के रखें, पाठ पूरा होने पर जल सूर्य भगवान को अर्पित करें और कहें की हमारे पितृ के लिए हम अर्पण करते है। जिनका श्राद्ध है, उनके लिए आज का गीता पाठ अर्पण।

वृश्चिक राशि

ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं स्वधादेव्यै स्वाहा वृश्चिक राशि के लोगों के श्राद्ध पक्ष में प्रतिदिन इस मंत्र का 21 बार जाप करें।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें श्राद्ध कर्म में होने वाले मंत्रों का जाप

sagg

धनु राशि

ॐ नागदेवतायै नमः धनु राशि के लोगों के श्राद्ध पक्ष में प्रतिदिन इस मंत्र का 21 बार जाप करें।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के घर में जिस दिन श्राद्ध हो उस दिन गीता के सातवें अध्याय का पाठ करे । पाठ करते समय कलश में जल भर के रखें, पाठ पूरा होने पर जल सूर्य भगवान को अर्पित करें और कहें की हमारे पितृ के लिए हम अर्पण करते हें। जिनका श्राद्ध है, उनके लिए आज का गीता पाठ अर्पण।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें श्राद्ध कर्म में होने वाले मंत्रों का जाप

meen

कुंभ राशि

ऊँ सर्व पितृ प्रं प्रसन्नों भव ऊ कुंभ राशि के लोगों को श्राद्ध पक्ष में प्रतिदिन इस मंत्र का 21 बार जाप करें।

मीन राशि

ॐ कुलदैव्यै नमः मीन राशि के लोगों को श्राद्ध पक्ष में प्रतिदिन मंत्र का 21 बार जाप करें।

suman

suman

Next Story