×

धन आगमन का मार्ग बनाता है सुगम, वास्तु में हाथी का ये उपाय

suman
Published on: 3 Nov 2017 5:47 AM GMT
धन आगमन का मार्ग बनाता है सुगम, वास्तु में हाथी का ये उपाय
X

जयपुर: वास्तु शास्त्र में धनवान बनने के कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से व्यक्ति को धन पाने में आने वाली परेशानी दूर हो जाती है। साथ ही वास्तुशास्त्र का ये उपाय धन-आगम के योग को बहुत मजबूत बनाता हैं जिससे व्यक्ति जल्द ही धनवान बन जाता है।

यह भी पढ़ें...देव दीपावली: गंगा की घाट पर जलाएं दीया, देव लोक से आएंगे देवतागण

वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा ही एक अहम उपाय बताने जा रहे हैं जो कि धन प्राप्ति के योग में अत्यंत सहायक है। हाथी को हिन्दू धर्म में अत्यंत शुभ पशु माना गया है। शास्त्रों में इस पशु का संबंध विघ्नहर्ता गणपति जी से है। इसलिए पहले के समय में लोग हाथी को पालते और पूजा करते थे। ऐसा माना जाता है कि हाथी पालने वाले को कभी भी धन की कमी नहीं रहती है। मौजूदा वक्त में हाथी को पालना संभव नहीं है। इसलिए विकल्प के तौर पर चांदी से बने हाथी घर में रखना वास्तु के अनुसार बेहद शुभ माना गया है। माना जाता है कि इसे रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा के साथ-साथ धन प्राप्ति के स्रोत बनते हैं।

यह भी पढ़ें...फेंगशुई में क्या कहा गया है क्वाइन ट्री के बारे में, लाने से पहले आप भी दें ध्यान

वास्तु शास्त्र के अनुसार चांदी से बना हाथी घर या दफ्तर में रखा जाता है तो विभिन्न प्रकार का वास्तु दोष आसानी से खत्म हो जाता है। वास्तु शास्त्र में ऐसे कई वास्तु दोषों का उल्लेख है जिनकी वजह से व्यक्ति के धनवान बनने के मार्ग नहीं खुलते। यदि इन दोषों को खत्म कर दिया तो घर में लक्ष्मी का वास होता है। चांदी का बना यह हाथी कितने भी वजन का हो सकता है। इसके अलावे इसका आकर कोई निश्चित नहीं है यानि बड़ा भी हो सकता है या फिर छोटा भी। चांदी का हाथी यदि घर या दफ्तर की टेबल पर रखा जाए तो वह शुभ माना गया है जिससे धन के योग बनते हैं। इसके अलावे व्यक्ति नौकरी और रोजगार में भी तरक्की करता है। चांदी से बने इस हाथी को घर की उत्तर दिशा में रखना वास्तु की दृष्टि से शुभ माना गया है।

suman

suman

Next Story