×

करें ये सरल उपाय, नहीं होगा EXAM का डर, लगेगा पढ़ाई में मन

suman
Published on: 23 Dec 2016 7:58 AM
करें ये सरल उपाय, नहीं होगा EXAM का डर, लगेगा पढ़ाई में मन
X

लखनऊ: अब कुछ दिनों में सारे स्कूलों में बच्चों के फाइनल एग्जाम होने वाले हैं। एग्जाम आते ही बच्चों में खलबली सी मच जाती है। ज्यादातर बच्चे पढ़ाई और एग्जाम से भागने का बहाना ढूंढ़ते है। इससे पहले जरूरी हैं कि बच्चे का ध्यान पढ़ाई में लगे। कई बार कड़ी मेहनत करने के बाद भी पढ़ाई में सफल नहीं हो पाते हैं। कुछ ऐसे उपाय है जिससे बच्चों का पढ़ाई में मन भी लगेगा और वे अच्छे नंबर से पास भी हो जाएंगे..

*सबसे पहले सुबह उठकर स्नानादि से निवृत होकर सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाते हुए गायत्री मंत्र का जाप करें और रात में ज्यादा देर तक न जागें।

*पढ़ने के कमरे में कभी भी किताबें, पेन, पैंसिल खुली न छोड़ें।

*पढ़ते समय ध्यान रखें कि आपका मुंह उत्तर-पूर्व की तरफ ही रहे। उसी दिशा में मुंह करके पढ़ाई करें।

*पढ़ने का सबसे अच्छा समय सुबह 4 बजे का होता है। इस समय पढ़ाई करने से हमें पाठ हमेशा याद रहता है।

* पढ़ाई करने की टेबल पर कभी भी खाना नहीं खाना चाहिए। खाना खाते समय किताबें सारी बंद रखे।

suman

suman

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!