×

एक माह तक है शनि-सूर्य का सामना,जानिए किसके लिए बनकर आया दुखद छाया

suman
Published on: 18 Dec 2017 2:11 PM GMT
एक माह तक है शनि-सूर्य का सामना,जानिए किसके लिए बनकर आया दुखद छाया
X

जयपुर: सूर्य और शनि का दृष्टि संबंध बनता है तो पूरा संसार उसके प्रकोप का भागी बनता हैं। शास्त्रों के अनुसार सूर्य ने शनिदेव को कुरूप और काले रंग की वजह से स्वीकार नहीं किया था। यही कारण है कि सूर्य और शनि का दृष्टि संबंध कभी अच्छा नहीं रहा है। विद्वानों के अनुसार सूर्य और शनि की युति हो गई है। यह युति शनिवार से शुरू हो गई है। शनि और सूर्य के यह दृष्टि संबंध लगभग एक महीने तक रहेगा। इस दौरान कुल मिलाकर 7 राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

य़ह भी पढ़ें....सूर्य के धनु में गोचर से पड़ने वाला है आपके रिश्तों पर प्रभाव, जानिए कैसे?

इस एक महीने के लिए शनिदेव स्वयं पीड़ित होकर सामान्य मनुष्य को भी प्रभावित कर सकते हैं। ज्योतिषयों के अनुसार यह समय अस्तकाल कहा जाएगा और मात्र 5 राशियों को छोड़कर, जिनमें वृष, कन्या, वृश्चिक, धनु और मकर शामिल हैं, कोई भी इस नकारात्मक प्रभाव से बच नहीं सकेगा। इसके अलावे मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, कुंभ और मीन राशि के जातकों कर नकारात्मक असर पड़ेगा।

उपाय

यह एक महीना समस्या तो लाया है लेकिन साथ-साथ कुछ उपाय भी बताए जा रहे हैं जिन्हें अगर पूरी श्रद्धा के साथ किया जाए तो इनका परिणाम अवश्य ही सुखद रहेगा।

नियमित तौर पर एक माह तक तांबे के दीपक में सरसों के तिल का दीपक जलाएं।जल में काले तिल मिलाकर सूर्यदेव को अर्पण करें। साथ ही किसी साधु या संत को मिठाई भेंट करें। शनिवार के दिन जरूरतमंद को भोजन कराएं।

suman

suman

Next Story