×

सूर्य के धनु में गोचर से पड़ने वाला है आपके रिश्तों पर प्रभाव, जानिए कैसे?

suman
Published on: 7 Dec 2017 4:20 AM GMT
सूर्य के धनु में गोचर से पड़ने वाला है आपके रिश्तों पर प्रभाव, जानिए कैसे?
X

जयपुर: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को यश, प्रसिद्धि और पिता का कारक ग्रह माना जाता है। इसलिए सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में गोचर सभी राशियों के लिए सफलता और सामाजिक सम्मान पाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण होता है। विद्वानों के अनुसार 15 दिसंबर (शुक्रवार) को सूर्य वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में जाएंगे। सूर्य धनु राशि में 14 जनवरी 2018 तक रहेंगे। राशि के अनुसार सूर्य का यह गोचर विभिन्न राशियों पर ऐसा प्रभाव डालेगा।

यह भी पढ़ें...नहीं दें रहा है किस्मत साथ तो रोटी का ये उपाय करेगा काम

मेष राशि : सूर्य इस दौरान आपकी राशि में नौवें भाव में रहेंगे। यह समय आपके लिए अत्यंत शुभ कारक होगा। प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी। लम्बे समय से रुका हुआ कार्य सफल होगा। धर्म-अध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। माता-पिता का अपमान न करें अन्यथा बुरे परिणाम भुगतने होंगे।

वृष राशि : इस गोचर के दौरान सूर्य आपकी राशि में 8 वें भाव में होगा। ऐसे में आपको कुल मिलाकर अच्छा फल देने वाला होगा। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। मेहनत के अनुकूल फल मिलेगा। गुस्सा पर नियंत्रण रखें और विवादों से बचें। वाहन दुर्घटना के योग बन रहे हैं। अपना और माता-पिता के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।

मिथुन राशि: सूर्य आपकी राशि में 7 वें भाव में होंगे। यह स्थिति आपके लिए बहुत शुभ नहीं कही जा सकती है। परिवार में अशांति और कलह का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में भी विवादों और पदेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक परेशानियों से बचने का प्रयास करें।

कर्क राशि : सूर्य आपकी राशि में छठे भाव में रहेंगे। यह समय आपके लिए कुल मिलाकर मिलाजुला फल देने वाला साईट होगा। भाग्य में थोड़ी रूकावट का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कर्ज से बचें, इसमें नुकसान की संभावना है। पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। नौकरी-व्यवसाय में कार्यों की सराहना से मन प्रसन्न रहेगा।

यह भी पढ़ें...जानिए राहू के अनेक रूपों की पहचान, फिर हो जाइए सावधान

सिंह राशि :सूर्य आपकी राशि में 5 वें भाव में रहेगा। जो कि जीवनसाथी या प्रेम संबंधी परेशानियां खड़ी करेगा। मानसिक अशांति हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कन्या राशि : सूर्य आपकी राशि में चौथे भाव में आएगा। वैवाहिक जीवन में परेशानियां आएंगी। जीवनसाथी से मन मुटाव विवाद का रूप ले सकता है। इसलिए सावधान रहें। नौकरी-व्यवसाय में उन्नति का समय है। लम्बी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला राशि : इस गोचर के दौरान सूर्य आपकी राशि में तीसरे भाव में गमन करेंगे। यह समय आपके लिए अत्यंत शुभ साबित होगा। प्रायः सभी क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। मेहनत से पीछे न हटें वरना परिणाम बुरे हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि : सूर्य आपकी राशि में दूसरे भाव में प्रवेश करेंगे। इस दौरान आपको आर्थिक लाभ के शुभ योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन कुछ तनावपूर्ण हो सकता है। पिता से अच्छे संबंध रहेंगे। प्रोपर्टी और शेयर निवेश करने से बचें। आंखों का विशेष ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें...7 दिसंबर को सिंह राशिवाले करें आपसी रंजिश दूर, जानिए बाकी राशियों का हाल

धनु राशि : सूर्य आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं। इस दौरान आपको नौकरी-व्यवसाय में सम्मान और लाभ प्राप्त होगा। प्रमोशन की संभवना बन रही है। इस दौरान आपको अहंकार के बचना होगा। पत्नी के साथ मनमुटाव हो सकता है।

मकर राशि: आपकी राशि में सूर्य 12 वें भाव में आएगा। इस दौरान आपके शत्रु पराजित होंगे। अचानक यात्रा के योग बन रहे हैं। फिजूलखर्ची से बचें। आर्थिक मसले पर सावधानी बरतें। पार्टनर के साथ खुबसूरत पलों का आनंद लें।

कुंभ राशि : सूर्य आपकी राशि में 11 वें भाव में प्रवेश करेंगे। जो आपके हर प्रकार से शुभ फल देने वाला होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन लाभ होंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के अच्छे संबंध होंगे जिसका लाभ आपको मिलेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य होंगे।

मीन राशि : सूर्य आपकी राशि में 10 वें भाव में भ्रमण करेंगे। यह समय आपके लिए मिला जुलाकर फल देने वाला होगा। कार्यक्षेत्र में आपके सफलता और शुभफलदायक साबित होगा। पारिवारिक जीवन में विवाद मानसिक अशांति पैदा कर सकता है। प्रमोशन की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

suman

suman

Next Story