×

16 फरवरी को पहला सूर्यग्रहण, इन राशियों के जातकों की बढ़ेंगी परेशानी

suman
Published on: 10 Feb 2018 5:33 AM
16 फरवरी को पहला सूर्यग्रहण, इन राशियों के जातकों की बढ़ेंगी परेशानी
X

जयपुर: साल का पहला सूर्य ग्रहण 16 फरवरी (शुक्रवार) को लग रहा है। भारत में यह सूर्य ग्रहण आंशिक तौर पर दिखेगा। यह सूर्य ग्रहण 15 फरवरी (गुरुवार) की रात 12 बजकर 25 मिनट से प्रारंभ होगा और 16 फरवरी (शुक्रवार) 4 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण का प्रभाव राशिचक्र में स्थित सभी राशियों पर पड़ेगा। सूर्य ग्रहण का प्रभाव सबसे अधिक उस राशि पर पड़ेगा जिसका स्वामी ग्रह सूर्य है। इसके अलावे अन्य 9 राशि के जातकों की भी परेशानी बढ़ेगी।

इस सूर्य ग्रह से वृष राशि के जातकों को पारिवारिक जीवन में परेशानी आएगी। इसके अलावे किसी कारणवश पारिवारिक चिंता भी बनी रहेगी।

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सूर्य ग्रहण शुभ साबित नहीं होगा। इस सूर्य ग्रहण से कर्क राशि से जातकों को धन हानि की संभावना है। इसके अलावे मान-सम्मान में हानि हो सकती है।

सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य होता है। इसलिए सिंह राशि के जातकों के लिए यह सूर्य ग्रहण वैवाहिक जीवन में संकट पैदा करेगा। इतना ही नहीं, इस सूर्य ग्रह से इस राशि के जातकों को वैवाहिक जीवन में कष्ट भी सहना पड़ सकता है। प्रायः सभी प्रमुख कार्यों में अनावश्यक विलंब होगा।

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सूर्य ग्रहण शत्रु पक्ष से हानि पहुंचाने वाला साबित होगा। सूर्य ग्रहण कन्या राशि के जातकों को पारिवारिक जीवन में भी कठिनाई पैदा करेगा। इतना ही नहीं भाई से अनावश्यक विवाद हो सकता है।

तुला राशि के जातकों धन की हानि होगी।तुला राशि के लोगों के लिए भी यह सूर्य ग्रहण हानिकारक साबित होगा। धन लाभ के अवसर बनकर भी धन लाभ नहीं होगा। साथ ही अत्यधिक धन खर्च भी हो सकता है।धनु राशि के जातकों को पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ेगा। साथ ही पारिवारिक चिंता रहेगी। इसके अलावे सामान्य कार्यों में भी संघर्ष रहेगा।

मकर राशि के जातकों के लिए यह सूर्य ग्रहण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा। अचानक स्वास्थ्य से संबंधी कोई समस्या आ सकती है। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल सचेत रहने की आवश्यकता है।

कुंभ

कुंभ राशि के जताकों के लिए भी यह सूर्य ग्रहण शुभ नहीं होगा। कुंभ राशि के जातकों को संतान-कष्ट हो सकता है। वाहन संबंधी हानि हो सकती है।

मीन राशि के जातकों को इस सूर्य ग्रहण की अवधि में पारिवारिक विवाद होने की संभावना है। कोई भी छोटी बात बड़े विवाद का कारण बन सकती है। इसलिए अनावश्यक पारिवारिक विवाद से बचना चाहिए।

suman

suman

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!