×

करीना से भी बेहतर है उनके बेटे का पाउट, देखकर खुद कहेंगे आप?

suman
Published on: 23 Feb 2018 6:42 AM GMT
करीना से भी बेहतर है उनके बेटे का पाउट, देखकर खुद कहेंगे आप?
X

मुंबई: एक्ट्रेस करीना कपूर के लाडले बेटे तैमूर की पॉपुलरिटी दिनों दिन बढ़ रही हैं। हाल ही में तैमूर की कुछ फोटो फिर से सामने आई हैं। जिसमें वो पाउट करते दिख रहे हैं। जब प्रियंका चोपड़ा ने तैमूर को पहली बार देखा था तो उन्होंने कहा था, 'तैमूर बेहद खूबसूरत बच्चा है और उसके पास अपनी मम्मी करीना वाला पाउट मुंह पहले से ही है।'

इसके बाद करीना ने रिप्लाई करते हुए कहा था, 'मेरा बेटा पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा खूबसूरत है। सच में उसके लिप्स भी बहुत प्यारे हैं।' इसलिए इसमें कोई हैरानी वाली बात नहीं है कि वो कैमरे के सामने पाउट करने लगे। करीना काम के लिए बंगलुरु रवाना हो गईं।

वहीं दूसरी ओर तैमूर अपनी नैनी के साथ मार्केट घूमने निकले। जब तक वो कार में नहीं बैठा, तब तक कैमरे को घूरता रहा। इसी बीच तैमूर ने पाउट फेस भी बनाया। इससे पहले तैमूर का नया लुक सामने आया था। इसमें वो चोटी बांधी नजर आ रहे थे। साथ ही अपने पापा सैफ अली खान की फोटो को हाथ में पकड़े थे।

suman

suman

Next Story