×

पशु प्रेमियों के लिए अच्छी खबर, अब आपके Pet भी कर सकेंगे Taxi का सुहाना सफर

पशु प्रेमियों के एक अच्छी खबर है। देश में बॉलीवुड नगरी के नाम से मशहूर में इन दिनों एक अनोखी टैक्सी सर्विस की शुरुआत की गई है।

tiwarishalini
Published on: 23 April 2017 1:55 PM GMT
पशु प्रेमियों के लिए अच्छी खबर, अब आपके Pet भी कर सकेंगे Taxi का सुहाना सफर
X
पशु प्रेमियों के लिए अच्छी खबर, अब आपके Pet भी कर सकेंगे Taxi का सुहाना सफर

मुंबई: पशु प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है। देश में बॉलीवुड नगरी के नाम से मशहूर 'मुंबई' में इन दिनों एक अनोखी टैक्सी सर्विस की शुरुआत की गई है। अनोखी इस वजह से क्योंकि यह टैक्सी सर्विस आपके लिए नहीं बल्कि पालतू जानवरों के लिए है। इस टैक्सी का नाम 'Pet Taxi' रखा गया है।

नेक्स्ट स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर

पशुओं के लिए इस टैक्सी की पहल लक्ष्मी (26) नाम की एक लड़की ने की है। लक्ष्मी को पशुओं से बहुत प्रेम है। इस टैक्सी को शुरू करने से पहले लक्ष्मी पशुओं को बचाने के लिए काम (Pet Rescuer) करती थीं। नौकरी के दौरान लक्ष्मी ने सोचा कि इंसानों की तरह ही जानवरों को भी एक जगह से दूसरी जगह आने में काफी मेहनत मशक्कत लगती है। इंसान तो ट्रांसपोर्टेशन के साधनों का इस्तेमाल कर लेता है, लेकिन जानवर इसका इस्तेमाल करने से वंचित रह जाते हैं। इससे जानवरों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिसके बाद लक्ष्मी ने इस टैक्सी सर्विस को शुरू करने की सोची।

यह भी पढ़ें ... AMAZING! यहां सेक्स के लिए नहीं बल्कि शराब के लिए होता है ‘कंडोम’ का इस्तेमाल

इस टैक्सी को 24 घंटे पहले बुक करवा सकते हैं। इसके लिए 24 रुपए प्रति किलोमीटर का चार्ज देना होगा। अभी इस सर्विस में सिर्फ दो टैक्सी हैं। इस कारण नवी मुंबई और ठाणे में लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। लक्ष्मी जल्द ही इन टैक्सियों की संख्या बढ़ाने की पर जोर दे रही हैं। लक्ष्मी इस सर्विस को पूरे भारत में फैलाना चाहती हैं। इस टैक्सी की खास बात यह है कि इसे शहर के लिए ही नहीं, शहर से बाहर भेजने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story