×

PALMISTRY: हथेली में है तिल तो जानिए क्या पड़ता है जीवन में प्रभाव

suman
Published on: 9 Oct 2017 7:54 AM IST
PALMISTRY: हथेली में है तिल तो जानिए क्या पड़ता है जीवन में प्रभाव
X
हाथ के शुभ संकेत: जानें आपके पास होगी करोड़ों की संपत्ति या रहेंगे रोडपति

जयपुर:ज्योतिष शास्त्र में हथेली की रेखाओं और तिल के अलग-अलग अर्थ बताए गए हैं। हस्त रेखा शास्त्र में ऐसा विवरण मिलता है कि हथेली की रेखा और तिल व्यक्ति के भाग्य को दर्शाता है। हथेली पर स्थित तिल को ज्योतिष शुभ और अशुभ दोनों मानते हैं।

यह भी पढ़ें...अगर आप भी हैं नव विवाहिता, तो जानिए करवा चौथ पूजन की पूरी और सही विधि

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के भाग्य को दर्शाने में जितना महत्व रेखाओं का है उससे कहीं अधिक हथेली की तिल का है। हथेली में कुछ ऐसे पर्वत या स्थान हैं जहां तिल का होना व्यक्ति की किस्मत के बारे में बहुत कुछ बयां करता है। जानते हैं कि हथेली के किस पर्वत पर तिल के निशान भविष्य की किस्मत को बताते हैं।

गुरु पर्वत- हथेली का सबसे प्रमुख पर्वत गुरू पर्वत को माना गया है। यह पर्वत तर्जनी उंगली के नीचे का भाग होता है। इस पर्वत पर तिल होने पर व्यक्ति अपने जीवन में बहुत अधिक पैसा कमाता है। साथ ही वह सभी प्रकार के सुख-सुविधाओं को आनंद लेता है।

यह भी पढ़ें...7 अक्टूबर: किस राशि के लोगों पर बरसेगी शनि की कृपा, पढ़ें शनिवार राशिफल

सूर्य पर्वत- हथेली में अंगूठे के नीचे का स्थान भी सूर्य पर्वत कहलाता है। साथ ही अनामिका उंगली के नीचे का भाग सूर्य पर्वत कहलाता है। इस स्थान पर तिल होने पर प्रारंभ में व्यक्ति सरकारी नौकरी के लिए परेशान जरूर होता है, लेकिन सरकारी नौकरी मिलने की संभावना अधिक रहती है।

यह भी पढ़ें...कूलिंग की नई तकनीक, बिजली के बिना भी मिलेगा आपको ठंडा-ठंडा एहसास

चन्द्र पर्वत- कनिष्ठा उंगली सबसे छोटी उंगली को कहा जाता है। चन्द्र पर्वत कनिष्ठ उंगली के नीचे का क्षेत्र होता है। चन्द्र पर्वत पर तिल होने पर व्यक्ति जीवन में अपार धन संपत्ति का मालिक होता है। धन-संपत्ति के मामले में ऐसा व्यक्ति अच्छे-अच्छे धनी लोगों को से आगे निकल जाता है।

suman

suman

Next Story