×

अगर घर में लगाते हैं ये 5 पौधे तो खुलेंगे आपकी तरक्की के रास्ते

suman
Published on: 16 Nov 2017 7:26 AM GMT
अगर घर में लगाते हैं ये 5 पौधे तो खुलेंगे आपकी तरक्की के रास्ते
X

जयपुर: घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ कोई भी पौधा स्वास्थ्य के लिए भी लाभवर्धक है। लोग घर के अंदर या गार्डन में पेड़-पौधे लगाते हैं। पेड़-पौधे लगाने से वातावरण भी शद्ध रहता है और सुंदरता भी बनी रहती है। इसके साथ बोन्साई जो कि एक जापानी तकनीक है जिसमें किसी भी बड़े पेड़ को काफी छोटा या पौधे का आकर दें कर घरों के अंदर या बाहर लगाया जाता है। बोन्साई का जापानी अर्थ है बौने पौधे। कहते हैं घर पर पेड़ पौधे लगाने से मन को शांति भी मिलती है। लेकिन वास्तु के हिसाब से कुछ पेड़ों का घर के आसपास होना अशुभ माना जाता है। वहीं, कुछ पेड़-पौधे लगाने से तरक्की मिलती है। जानते हैं घर में कौन-से पेड़ पौधे लगाने चाहिए।

यह भी पढ़ें...हेल्थ:आप भी खाते हैं बीन्स तो जान लीजिए उससे होने वाले नुकसान

*आंवले का पेड़ घर के आंगन में लगाना काफी शुभ माना जाता है। यह कष्टों को दूर करता है। इसे घर के उत्तर या फिर पूरब दिशा में लगाना चाहिए।

*घर में नीम का पेड़ लगाने से पॉजिटिव एनर्जी मिलती है। नीम में एंटी बैक्टीरियल गुण होते है इससे आस पास का वातावरण भी काफी अच्छा बना रहता है। ऐसे में इसे घर पर जरूर लगाएं।

*

तुलसी के पौधे से घरों में सुख-शांति आती है। यह सबसे पवित्र पौधा माना जाता है। घरों में तुलसी के पौधे की पूजा भी होती है। इस पौधे में एंटी बैक्टीरियल गुण होने के कारण इससे वातावरण भी शुद्ध बना रहता है. दवाई कम्पनिया भी इसका बहुतायत में इस्तेमाल कर रही हैं।

*नारियल का पेड़ लगाने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है और तरक्की मिलती है। नारियल को श्री फल भी कहते है जो की माँ लक्ष्मी का प्रिये है। इसलिए घर में नारियल का पेड़ जरूर लगाना चाहिए।

यह भी पढ़ें...कहीं आप भी तो नहीं जन्मे राक्षस गण में तो जान लीजिए कैसे हैं आप?

*केले के पौधा घर में लगाना काफी शुभ माना जाता है। पूजा-पाठ के लिए केले के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है. आप चाहे तो गमलों में भी केले का पेड़ लगा सकते है। कहा जाता है कि इसके नीचे बैठकर पढ़ाई करना काफी फायदेमंद होता है।

suman

suman

Next Story