×

दुर्घटना या पैसे की तंगी का कारण बनती है घर में होने वाली ये चीजें

suman
Published on: 2 Nov 2017 4:13 AM GMT
दुर्घटना या पैसे की तंगी का कारण बनती है घर में होने वाली ये चीजें
X

जयपुर: जीवन में सुख-समृद्धि पान के लिए हर कोई कड़ी मेहनत करता है। पैसा कमाने के लिए हर कोई कड़ी मेहनत करता है कई बार कड़ी मेहनत करने के बाद भी घर में पैसों की तंगी रहती है। इसका कारण घर का वास्तुदोष होता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में कई बार ऐसी चीजें होती हैं ज‌िसे हम अनदेखा कर देते हैं। ये चीजें वास्तु दोष का कारण बनती है।

यह भी पढ़ें...कतकी के दिन करते हैं इन चीजों का दान तो वंश वृद्धि के साथ मिलता है अक्षय फल

*घर में कबूतर का घोंसला होना शुभ नहीं माना जाता। कहा जाता है कि इससे घर में मुसीबत आती रहती है। इसलिए कहा जाता है कि घर में पक्षी का घोंसला नहीं बनने दें।

*घर में कभी भी मधुमख्खी का छत्ता नहीं होना चाहिए। कहा जाता है कि ये अच्छा सूचक नहीं माना जाता। इससे घर में दुर्घटना होती रहती है।

*मकड़ी का जाला घर में लगने से घर में उझलने आती रहती है। इससे घर के मुखिया को हमेशा परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

*वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में कभी भी टूटा शीशा नहीं रखें। कहा जाता है कि इससे घर में नकारात्मक उर्जा आती है। वहीं धन की कमी भी बनी रहती है।

suman

suman

Next Story