×

आप देते हो एक साथ तीन रोटी खाने में तो इस बात पर जरूर गौर फरमाएं

suman
Published on: 23 July 2018 12:54 AM GMT
आप देते हो एक साथ तीन रोटी खाने में तो इस बात पर जरूर गौर फरमाएं
X

जयपुर:किसी को खाना खिलाते समय कभी 3 रोटियां नहीं दी जाती हैं। इसके लिए घर के बड़े-बुजुर्ग अक्सर मना भी करते हैं। होटल या रेस्तरां में भी 3 रोटियां परोसने का चलन नहीं है। खाने के समय 2 या 4 रोटियां ही परोसी जाती हैं। इसके कई कारण हैं, जिनकी वजह से 3 अंक की चीजों को अच्छा नहीं मानते हैं।

हिन्दू धर्म में 3 की संख्या को अशुभ माना जाता है। यही वजह है कि लोग अक्सर 3 के अंक से बचते हैं। विशम संख्या में काम करना हो तो शुरुआत 5 के अंक से की जाती है। पूजा-पाठ हो या किसी को उपहार देना हो, हर जगह 3 के अंक को निषेध माना जाता है।

दरअसल हिन्दू धर्म में कहा गया है 3 रोटी मृत व्यक्ति को समर्पित होती है। अगर किसी को 3 रोटी देने का मतलब मृत व्यक्ति को देने से समझा जाता है। कुछ लोग इसका बहुत बुरा मानते हैं। दरअसल जब किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, तो तीसरे दिन उसका भोजन 3 रोटियों के साथ ही निकाला जाता है।

suman

suman

Next Story