×

ससुराल में नहीं मिल रहा सम्मान तो समझिए यह ग्रह है आपसे नाराज

suman
Published on: 28 Oct 2017 11:28 AM GMT
ससुराल में नहीं मिल रहा सम्मान तो समझिए यह ग्रह है आपसे नाराज
X

जयपुर: ग्रहों का जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है। जब हमारे ग्रह अच्छे होते है तो कैसा भी काम आसान लगने लगता है।अगर कभी कोई ग्रह खराब हो तो जीवन प्रभावित होता है। जैसे आपकी स्त्रियों से नहीं बनती। किसी स्त्री से धोखा या मानहानि हो जाए। शुभ काम को करते वक्त कुछ न कुछ अशुभ होने लगे, आप पहले जैसे सुन्दर न रहे। लोग आपसे कतराने लगें। वाहन को नुकसान हो जाए। ससुराल पक्ष से अलगाव हो जाए अथवा शुगर हो जाए तो समझिए आपका शुक्र बुरा प्रभाव दे रहा है। इससे राहत पाने के लिए सरल उपाय है उसे करिए।

यह भी पढ़ें...इस हिस्से तेल लगाने से मिलेगी दर्द से राहत, खूबसूरती में भी लगेगा चार चांद

*इसके लिए कभी किसी से भी तेज आवाज में बात न करें। पत्नी का अपमान न करें। उसे गुलाबी वस्तु उपहार में दें।इसके लिए महालक्ष्मी की पूजा करें।

*चीनी, चावल तथा चांदी शुक्रवार को किसी ब्राह्मण की पत्नी को भेंट करें। बड़ी बहन को वस्त्र दें। 21 ग्राम का चांदी का बिना जोड़ का कड़ा शुक्रवार को धारण करें। इनमें से किसी भी उपाय को करने से आपका शुक्र शुभ प्रभाव देने लगेगा। *किसी सुहागन को सुहाग का सामान देने से भी शुक्र का शुभ प्रभाव मिलने लगता है। हालांकि यह ध्यान रहे कि शुक्रवार को राहुकाल में कोई भी उपाय न करें।

suman

suman

Next Story