×

वास्तु: घर के गार्डेन में लगाएं ये पौधे, नहीं होने देंगे धन की कमी

suman
Published on: 13 Feb 2017 5:32 AM GMT
वास्तु: घर के गार्डेन में लगाएं ये पौधे, नहीं होने देंगे धन की कमी
X

लखनऊ: घर में सुख समृद्धि लाने के लिए वास्तु के हिसाब से कई उपाय किए जाते हैं। कोई घर को वास्तु के हिसाब से बनवाता है तो कोई घर में पेड़-पौधें लाता है। पेड़-पौधे तो घर की शोभा बढ़ाते ही है लेकिन क्या आपको पता है कि वास्तुशास्त्र में कुछ ऐसे पेड़-पौधें होते है, जिन्हें घर में लगाने से सुख-समृद्धि तो आती ही है, वहीं धन का आगमन भी होता है।

घास तो हर घर के गार्डन में होती है। दूब को देवी का रूप माना गया है और इसकी पूजा से सुख-संपत्ति व संतान की प्राप्ति होती है। भगवान गणेश की पूजा में दूब का होना अनिवार्य होता है।

भगवान शिव को बेल पत्र बहुत ही प्रिय है। कहा जाता है कि इस पर भगवान शिव का वास होता है। जहां यह पौधा होता है, वहां लक्ष्मी जी का वास होता है।

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में अनार का पौधा लगाना चाहिए। अनार एक गुणकारी पौधा है। कहा जाता है कि इससे ग्रह दोष दूर हो जाते है व्यक्ति को सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।

अधिकतर घर में गुड़हल का पौधा देखने को मिलता है। गुडहल के फूल तो भगवान को चढ़ते ही है। ये जितना खूबसूरत होता है, उतना ही लाभकारी भी होता है। कहा जाता है कि इसे घर में लगाने से कानून संबंधी सभी काम पूरे हो जाते हैं।

suman

suman

Next Story