×

इस वृक्ष को घर के उत्तर में लगाकर रोज करें जल अर्पित, पड़ेगा चमत्कारिक प्रभाव

suman
Published on: 29 Oct 2017 8:32 AM GMT
इस वृक्ष को घर के उत्तर में लगाकर रोज करें जल अर्पित, पड़ेगा चमत्कारिक प्रभाव
X

जयपुर: अशोक का वृक्ष घर में उत्तर दिशा में लगाना चाहिए।जिससे गृह में पॉजीटिव एनर्जी बनी रहती है। घर में अशोक के वृक्ष होने से सुख, शान्ति व समृद्धि बनी रहती है और अकाल मृत्यु नहीं होती है। परिवार की महिलाओं को शारीरिक व मानसिक ऊर्जा में वृद्धि होती है। यदि महिलायें अशोक के वृक्ष पर प्रतिदिन जल अर्पित करती रहे तो उनकी इच्छायें एवं वैवाहिक जीवन में सुखद वातावरण बना रहता है। जो छात्र पढ़ते बहुत है। परन्तु कुछ समय बाद वह सब भूल जाते है। वह लोग अशोक की छाल तथा ब्रहमी समान मात्रा में सुखाकर उसका चूर्ण बना लें। इस चूर्ण को 1-1 चम्मच सुबह शाम एक गिलास हल्के गर्म दूध के साथ सेवन करने से शीर्घ ही लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें...29OCT-2NOV तक ना करें ये काम, जानिए ये 5 दिन क्यों है अशुभ?

जो जातक निरन्तर व्यवसाय में हानि उठा रहे व उनका व्यवसाय बन्द होने की कगार पर है। अशोक वृक्ष के बीजों को प्राप्त कर उन्हें स्वच्छ करके धूप व अगरबत्ती दे। आंखें बन्द करके अपनी समस्या से मुक्ति देने की प्रार्थना करें तदंतर इन बीजों में से एक बीज को किसी ताबीज में भरकर अपने गले में धारण कर लें। शेष बीजों को धन रखने के स्थान पर रख दें। यह उपाय शुक्ल पक्ष के प्रथम बुधवार को करना उत्तम है।किसी भी शुभ मुर्हूत में अशोक के पेड़ की जड़ को पूर्व निमन्त्रण देकर निकाल लायें। उस समय आप मौन रहें। घर में लाकर इसे गंगा जल से शुद्ध करके तिजोरी या धन रखने के स्थान रखें। इस प्रकार का उपाय करने से उस घर में धन की स्थिति पहले की अपेक्षा काफी सुदृढ़ हो जाती है।

किसी कन्या का विवाह नहीं हो रहा हैऔर परिवार के लोग काफी चिन्तित एवं परेशान है। वह लोग यह उपाय कर सकते है। अशोक वृक्ष की जड़ तथा पत्ते प्राप्त कर,उस कन्या के स्नान करने वाले जल में डाल दें। तत्पश्चात उस जल में कन्या स्नान करें। ध्यान रखें कि पत्ते व जड़ जल से बाहर न गिरे। स्नान करने के पश्चात इन पत्तों को परिवार का कोई भी सदस्य पीपल वृक्ष में डाल दे। यह प्रयोग कम से कम 41 दिन तक अवश्य करें। यह उपाय शुक्ल पक्ष के प्रथम सोमवार से ही करें। ऐसा करने से शीघ्र ही उस कन्या का विवाह निश्चित हो जायेगा।

suman

suman

Next Story