×

बदल गई शुक्र की राशि, इस गोचर का क्या पड़ेगा आपके जीवन पर प्रभाव

suman
Published on: 10 Sep 2018 3:21 AM GMT
बदल गई शुक्र की राशि, इस गोचर का क्या पड़ेगा आपके जीवन पर प्रभाव
X

जयपुर:धन लाभ के कारक शुक्र का तुला राशि में गोचर हुआ है। यह शुक्र ग्रह का साल का आखिरी गोचर है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह अत्यधिक महत्व रखता है। विलासिता से लेकर कला सभी के लिए शुक्र का मजबूत होना बहुत जरूरी है। शुक्र मीन राशि में उच्च और कन्या राशि में नीच माना जाता है। शुक्र नीच राशि कन्या में थे लेकिन अब ये ग्रह अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश करने वाले हैं। शुक्र सितंबर में कन्या राशि से तुला राशि में गोचर कर चुका है । शुक्र पूरे साल तुला राशि में रहेंगे, लेकिन 6 अक्टूबर 2018 को ये वक्री होंगे यानि उल्टी चाल चलेंगे और बाद में 16 नवंबर को मार्गी हो जाएंगे। शुक्र का ये आखिरी राशि परिवर्तन सभी राशियों पर प्रभाव डालेगा।

मेष: इस राशि में शुक्र सप्तम भाव में बृहस्पति के साथ गोचर कर रहे हैं। बृहस्पति के साथ शुक्र सम भाव रखते हैं और इन दोनों ग्रहों की युति आपके लिए मिलाजुला प्रभाव डालेगी। विद्यार्थियों के लिए ये समय अच्छा बीतेगा। ये वक्त आपके रोमांटिक जीवन के लिए बहुत अच्छा रहेगा। यदि आप विवाहित हैं और संतान प्राप्ति की इच्छा रखते हैं तो आपको खुशखबरी मिल सकती है। अविवाहित जातकों के विवाह के प्रस्ताव आएंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा। धनलाभ के भी योग बन रहे हैं।

वृष शुक्र वृष राशि के स्वामी हैं। छठे घर में राशि स्वामी शुक्र का बृहस्पति के साथ होना संतान प्राप्ति के योग बना रहा है। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय अच्छा बीतेगा। आपके सकारात्मक रवैये की वजह से आपके दुश्मनों पर आप हावी रहेंगे। स्वास्थ अच्छा रहेगा। यदि आप नौकरी बदलने के लिए प्रयासरत हैं तो इस समय आपको कई नए मौके मिलेंगे। ननिहाल से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

चतुर्थी को चांद का दर्शन क्यों है निषेध, ऐसे करें इस गणेश की पूजा

मिथुन इस राशि के पंचम भाव में शुक्र प्रवेश करेंगे। यदि आप प्यार पाना चाहते हैं तो इस समय में आपको अपने प्रेमी को पाने के कई अवसर मिलेंगे। शुक्र विलासिता और प्रेम का ग्रह है, इसका गोचर आपके जीवन में नए संबंधों को लेकर आएगा। यदि आप लंबे समय से अपने प्रेमी से दिल की बात नहीं कह पा रहे हैं तो ये सही वक्त है उन्हें अपनी भावनाओं के बारे में बताने के लिए। आप रोमांच से भरा जीवन बिताएंगे। विद्यार्थियों के लिए भी ये समय सफलताओं भरा रहने वाला है।

कर्क इस राशि से शुक्र सुख भाव में गोचर कर रहा है जहां इसका मिलन बृहस्पति से भी हो रहा है। इस गोचर का सबसे ज्यादा आपकी राशि पर प्रभाव पड़ेगा। लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। यदि कर्क राशि का कोई जातक फैशन या फैबरिक से जुड़ा कोई व्यवसाय शुरु करना चाहता है तो ये समय अनुकूल रहेगा। नया घर या गाड़ी लेने का सपना भी सच कर सकते हैं। ये समय आपको एक शाही जीवन का आनंद देगा।

सिंह शुक्र आपकी राशि के पराक्रम भाव में गोचर कर रहा है। यहां बृहस्पति पहले से विचरण कर रहे हैं। दोनों ग्रहों की युति के कारण आपके लिए छोटी यात्रा का योग बन रहा है। धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है या फिर किसी संबंधी से भी मिल सकते हैं। व्यापारियों के लिए ये समय अनुकूल है।

कन्या इस राशि वालों के धन भाव में बृहस्पति और शुक्र के मिलने से द्विग्रहीय योग बन रहा है। आर्थिक रूप से अचानक लाभ मिलेगा। क्रय-विक्रय के लिए समय अच्छा रहेगा इस क्षेत्र में किए गए प्रयास इस दौरान सफल होंगे। संचार करने की क्षमता आपको इस समय लाभ दिलाएगी। आपका रोमांटिक मूड आपके निजी संबंधों में रोमांच लाएगा। आपका जीवनसाथी आपसे खुश रहेगा ।

तुला शुक्र आपकी राशि के स्वामी भी हैं और इस गोचर के दौरान वो अपनी नीच राशि को त्यागकर अपनी राशि यानि उच्च राशि में आएंगे। बृहस्पति पहले से ही आपकी राशि में बैठे हैं अत: इस गोचर से शंख योग बन रहा है जो कि इस राशि के जातकों के लिए हर क्षेत्र में लाभदायक रहेगा आप जो बहुत लंबे समय से सोच रहे थे वो इस गोचर के दौरान पूरा हो जाएगा इसे किसी सपने के सच होना जैसे समझिए। नया घर या कार खरीद सकते हैं जो आपको खुशी देगा। जीवनसाथी के साथ पर्यटन यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक इस राशि से शुक्र बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। ये गोचर आपकी कई इच्छाओं को पूरा करेगा। इस दौरान आप अपनी पसंद की कोई चीज खरीद सकते हैं इसके लिए आपको आर्थिक परेशानी भी नहीं उठानी पड़ेगी। लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। ये समय आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। जीवन का भरपूर लुत्फ उठाएंगे।

धनु इस राशि के लिए शुक्र लाभ के स्वामी माने जाते हैं और ये स्वराशि में गोचर कर रहे हैं। लाभ स्थान में बृहस्पति के होने के कारण ये समय आपको लाभान्वित करेगा। बीते दिनों में आपने जो भी कठिन परिश्रम किया था उसका शुभ फल अब आपको मिलने वाला है। रोमांटिक जीवन भी अच्छा रहेगा। शुक्र रोमांस को बढ़ावा देते हैं अत: इस दौरान आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे।

मकर आपकी राशि में कर्मक्षेत्र में शुक्र का गोचर होगा। यहां उनकी जोड़ी गुरु के साथ बन रही है। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना की जाएगी जो कि आपके प्रमोशन और उन्नति के लिए बहुत जरूरी साबित होगी। व्यावसायिक मामलों में व्यस्तता के कारण आप निजी जीवन में वक्त नहीं निकाल पाएंगे। ये व्यस्तता आपको धनलाभ तो कराएगी लेकिन व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन के बीच तालमेल जरूर बनाएं

कुंभ आपके भाग्य स्थान में शुक्र विचरण कर रहे हैं। आपके भाग्य के दरवाजे खुलने वाले हैं। भाग्य पूरा साथ देगा जिससे किसी भी काम में आपको परेशानी नहीं आएगी। आपको नौकरी में उन्नति मिलने के भी योग बन रहे हैं। आपने जिन परिणामों की कल्पना की थी वो मिलेंगे। स्वास्थ के मामले में भी समय अच्छा बीतने वाला है। परिवार में किसी विवाह समारोह में शामिल हो सकते हैं।

मीन आपकी राशि से अष्टम भाव में शुक्र का प्रवेश होगा। छोटे भाई-बहन के स्वास्थ की वजह से चिंताएं घेर सकती हैं। हालांकि ये परिस्थितियां एक समान नहीं रहेंगी और आप इस मुसीबत से निकलने का हल भी निकाल लेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कुछ प्रेशर का अनुभव हो सकता है। प्रतिस्पर्धा संबंधी किसी भी जगह आपको सफलता मिलने के योग हैं। डायबिटिक रोगियों को अपने स्वास्थ के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

suman

suman

Next Story