×

शुक्र का 3 नवंबर से कन्या में प्रवेश, आपकी यह राशि है तो जीवनसाथी का रखें खास ध्यान

suman
Published on: 3 Nov 2017 4:03 AM GMT
शुक्र का 3 नवंबर से कन्या में प्रवेश, आपकी यह राशि है तो जीवनसाथी का रखें खास ध्यान
X

जयपुर: शुक्र ग्रह का कन्या राशि में गोचर होने वाला है। शुक्र ग्रह का यह गोचर 3 नवंबर को शुक्रवार की रात 12 बजकर 12 मिनट पर होगी। कन्या राशि में होने वाला शुक्र का यह गोचर 26 नवम्बर तक रहने वाला है। शुक्र ग्रह के इस गोचर से सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। जानते हैं कि शुक्र का गोचर कौन सी राशि पर कैसा प्रभाव डालेगा।

यह भी पढ़ें...शनि का धनु में गोचर, 26 अक्टूबर के बाद ये राशियां होगी प्रभावित

मेष राशि

मेष राशि के सातवें भाव में शुक्र का गोचर होगा जिससे आपका प्रोफेशनल लाइफ अच्छा रहेगा। विवादों से बचाना चाहिए साथ ही सेहत का खास ख्याल रखें। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। इसके अलावे बहुत प्रयास करने पर प्रेम विवाह मिलने की संभावना अधिक है।

वृषभ राशि

इस राशि के छठे भाव में शुक्र का गोचर होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शत्रुओं से सावधान रहें। वैवाहिक जीवन में अनबन हो सकती है। बिजनेस पार्टनर से भी नोंकझोंक होने की संभावना है। बेकार की चीजों पर पैसा खर्च होगा। यात्रा में व्यवधान उत्पन्न होगा, इसलिए यात्रा करने से बचें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि से पांचवें भाव में शुक्र गोचर होगा। शत्रु पर विजय की सफलता मिलेगी। यह समय आपको कर्ज चुकाने के लिए बेहद खास है। सेहत के लिहाज से भी यह समय अनुकूल रहनेवाला है। पढ़ाई करने हेतु विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। लव लाइफ में खुशियां और रोमांस बना रहेगा। अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। नव विवाहित दंपत्ति को संतान का सुख मिल सकता है।

कर्क राशि

इस राशि से चौथे भाव में शुक्र का गोचर रहेगा। शुक्र के इस गोचर से आपको सभी क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। साथ ही घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। घर में पैसा अधिक खर्च होने की स्थिति बन रही है। कोई बड़ी मनोकामना पूरी होने की संभावना है। किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है। दोस्‍तों का सहयोग मिलेगा। सेहत में सुधार होगा।

सिंह राशि

आपकी राशि के तीसरे भाव में शुक्र गोचर करेगा। शत्रु परास्त होंगें। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। धन लाभ के भी प्रबल योग बन रहे हैं। नौकरी में परिवर्तन करने के बारे में सोच सकते हैं। समाज में सम्मान बढ़ेगा। नए दोस्त बनेंगें। सहकर्मियों से मदद मिलेगी। कोई नया रिश्ता जुड़ सकता है।

कन्या राशि

इस राशि से दूसरे भाव में शुक्र गोचर करेगा। पैसों का लाभ हो सकता है। आय के साधन बढ़ेंगें। परिवार में कोई शुभ कार्य शुरु हो सकता है। परिवार में किसी सदस्‍य को संतान की प्राप्‍ति होगी। समाज में सम्‍मान बढ़ेगा। संवाद शैली में सुधार आएगा। अपनी वाणी से दूसरों को प्रभावित कर पाएंगें। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी।

यह भी पढ़ें...12 अक्टूबर से गुरु हुए अस्त, अर्थव्यवस्था सहित 12 राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

तुला राशि

तुला राशि में शुक्र गोचर कर रहा है और यह आपके प्रथम भाव में स्थित रहेगा। सेहत में सुधार आएगा। किसी भी चीज़ की अति ना करें। किसी क्षेत्र में अचानक लाभ मिल सकता है। मन में वासनायुक्‍त विचार बने रहेंगें। अविवाहित हैं तो विवाह के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के द्वादश भाव में शुक्र गोचर करेगा। विदेश संबंधों से लाभ मिल सकता है। लंबी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। खर्चा बढ़ सकता है। मन में वासनायुक्‍त विचार बने रहेंगें। इन विचारों को नियंत्रण में रखें। धन में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।

धनु राशि

शुक्र आपकी राशि से एकादश भाव में गोचर करेगा। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। भौतिक सुखों की प्राप्‍ति होगी। रोमांस में समय बीतेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन के लिए सुखमय समय है। दोस्‍तों का पूरा सहयोग मिलेगा। कड़ी मेहनत से सफलता हासिल होगी।

यह भी पढ़ें...महिलाएं पूजा के दौरान माथे पर ना लगाएं बिंदी, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे सावधान

मकर राशि

इस राशि से दशम भाव में शुक्र का गोचर होगा। अच्छा काम करने पर भी संतुष्टि नहीं मिलेगी। नौकरी में बदलाव कर सकते हैं। बच्चों के साथ झगड़ा ना करें। शत्रु मजबूत होंगें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में परेशानियां आ सकती हैं। मानसिक तनाव रहेगा।

कुम्भ राशि

इस राशि से नवम भाव में शुक्र का गोचर होगा। सफलता का समय है। लंबी यात्रा के योग बने हुए हैं। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। सेहत के लिए अच्छा समय है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है।

मीन राशि

मीन राशि से अष्टम भाव में शुक्र गोचर करेगा। मन में वासना से जुड़े विचार आएंगें। भौतिक सुख-साधनों का आनंद उठा पाएंगें। नए रिश्ते बन सकते हैं। अचानक फायदा मिल सकता है। सेहत खराब रह सकती है। नौकरी में स्थानांतरण की संभावना है। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी।

suman

suman

Next Story