×

अगर जानना है किसी का NATURE, तो देखें उसका SIGNATURE

Newstrack
Published on: 11 July 2016 7:23 AM GMT
अगर जानना है किसी का NATURE, तो देखें उसका SIGNATURE
X

लखनऊ: कहते हैं इंसान का नेचर और सिग्नेचर कभी चेंज नहीं होता है। इसलिए इसको पर सबको ध्यान देना चाहिए, क्योंकि गुड नेचर और गुड सिग्नेचर ही आपको औरों से अलग करने वाला है। ये तो सच ही है कि स्वभाव के अनुसार ही इंसान का सिग्नेचर होता है। आज हम आपको बता रहे है कि ज्योतिष के अनुसार किस तरह के सिग्नेचर (हस्ताक्षर)वाले इंसान का स्वभाव कैसा होता है।

signature1

प्रतिभा के धनी

जिन लोगों के सिग्नेचर का पहला अक्षर बड़ा होता हैं, उनमें गजब का आत्मविश्वास और प्रतिभा होती है। वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। ये हर काम को अलग ढंग से करते है। जो भी काम करते है उसमें दक्ष होते है। इनके साइन में पहला अक्षर बड़ा होने के बाद बाकी सब अक्षर छोटे और सुंदर दिखाई देते हों तो ऐसा इंसान जीवन में खास मकाम बनाता है। इनका जीवन एशोआराम में बीतता है।

ऐसे लोग चतुर होते है

जिन लोगों का सिग्नेचर जल्दबाजी और अस्पष्ट सिग्नेचर होता है, उन्हें जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इनका जीवन दुखों से घिरा होता है। इनको कामयाबी पाने की बहुत चाहत रहती है, लेकिन इनको कोई धोखा नहीं दे सकता है। ये चतुर स्वभाव के होते है।

sig

छोटे सिग्नेचर वाले पहुंचाते है नुकसान

जिन लोगों का सिग्नेचर छोटा और अस्पष्ट होता है वे अनसुलझे होते है। जो टुकड़े-टुकड़े में सिग्नचेर करते हैं, वे बहुत चालाक होते हैं। ये अपना सीक्रेट किसी के सामने नहीं बताते हैं। अपने फायदे के लिए दूसरों का नुकसान भी पहुंचाते है।

आर्टिस्टिक सिग्नेचर

जिन लोगों का सिग्नेचर कलात्मक और आकर्षक होता हैं, वे क्रिएटिव नेचर के होते हैं। इन लोगों को हर काम में आर्ट पसंद होता है। ये किसी भी को करने में दक्ष होते हैं। इन लोगों के काम करने का तरीका दूसरों से अलग होता है। ऐसे लोग ज्यादातर पेंटर या आर्टिस्ट भी हो सकते हैं।

signature3

टू लाइन सिग्नेचर

दो लाइन में भी लोग सिग्नेचर करते हैं। इन लोगों में इनसिक्योरिटी बहुत अधिक होती है। ये हर काम का पूर्वानुमान चाहते है। ये लोग बहुत कंजूस होते हैं। पाई-पाई बचाकर रखने में यकीन करते है।

नाम के साथ उपनाम

जो लोग का पहला अक्षर बड़ा लिखने के बाद पूरा उपनाम हैं, वे प्रतिभाशाली होते हैं। उनका जीवन ऐश्वर्यशाली होता है। धार्मिक प्रवृति के होते है। इनका वैवाहिक जीवन भी सुखी होता है।

signature23

मीडियम सिग्नेचर

जिनका सिग्नेचर मीडियम अक्षर वाला होता है। वो हर काम को अच्छे ढंग से करता है। ये लोग बैलेंस बनाना जानते हैं। इनमें बनावटीपन नहीं होता है। इनको दिखावा पसंद नहीं होता है।

लीडरशिप वाले होते है।

जिनका सिग्नेचर नीचे से ऊपर की ओर ले जाते हैं, वे पॉजीटिव होते हैं। नेगेटिव नेचर उनके स्वभाव में नहीं होता है। ये लोग भगवान में गहरी आस्था रखते है। इनको जीवन में हमेशा आगे रहना अच्छा लगता है। इनमें लीडरशिप की क्षमता रहती है।

sigture

सिर्फ नाम का सिग्नेचर

जो लोग सिग्नेचर में अपना लिखते हैं, सरनेम नहीं। वे लोग खुद के सिद्धांत पर काम करने वाले होते हैं। ऐसे लोग किसी और की सलाह नहीं मानते हैं, ये लोग सुनते सबकी हैं, लेकिन करते अपने मन की हैं।

Newstrack

Newstrack

Next Story