×

जानिए कैसा है आपकी जीवनसंगिनी का स्वभाव, मस्तक बताएगा सब हाल

suman
Published on: 23 Nov 2017 4:26 AM GMT
जानिए कैसा है आपकी जीवनसंगिनी का स्वभाव, मस्तक बताएगा सब हाल
X

जयपुर:सामुद्रिक शास्त्र एक ऐसा शास्त्र है जिसमें व्यक्ति के स्वभाव और चाल-चलन को उसके शरीर की भाव-भंगिमा से जाना जाता है। इस शास्त्र में वर्णन मिलता है कि यदि व्यक्ति शादी के लिए कोई लड़की ढूंढ रहा है तो उसे बिना जाने यह पता लगा सकता है कि वह कैसी चरित्र है। सामुद्रिक शास्त्र के आधार पर आप अपनी जीवन में शामिल होने वाली स्त्री के बारे में जिसके आने से सौभाग्य बढता है।

यह भी पढ़ें...70 साल से पुल की मांग पर HC ने कहा- अंग्रेजों का समय होता तो ठीक था, मगर…

साथ ही, आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां बिखेरती है। समुद्र शास्त्र के अनुसार जिस स्त्री का मस्तक गोलाकार और आंखें चंचल होती हैं। साथ ही, जिनके बाल बिल्कुल काले होते हैं। वे लड़कियां चेहरे से तो सुंदर होती ही है साथ ही साथ चरित्र से भी बेहद चरित्रवान होती हैं। इसके अलावे ऐसी लड़कियां मन से भी पवित्र होती हैं। इनकी आवाजों में कोयल की कूक सी मिठास होती है।

यह भी पढ़ें...ASTRO : 23 नवंबर : कुंभ राशि वाले सुनी-सुनाई बातों पर ना करें यकीन, पढ़ें गुरुवार राशिफल

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ऐसी लड़कियां जिस परिवार में जातीं हैं उस घर में सौभाग्य ही सौभाग्य होता है। ये अपनी मधुर बोली से सबको प्रसन्न कर देतीं हैं। इन्हें सजने और संवरने का बहुत शौक होता है। इस कारण से ऐसी लड़कियों को चित्रिणी की नाम भी दिया जाता हैं। भले ही इन्हें ज्यादा मेहनत का काम पसंद न हो, लेकिन अपनी बुद्धिमानी और समझ से ये हर काम को सरलता से करने की कोशिश करती हैं।

suman

suman

Next Story