×

ऐसे लोग समाज में होते हैं अपमानित, रखें इन बातों का ख्याल नहीं आप भी झेलेंगे

suman
Published on: 27 Aug 2018 7:56 AM GMT
ऐसे लोग समाज में होते हैं अपमानित, रखें इन बातों का ख्याल नहीं आप भी झेलेंगे
X

जयपुर:हर इंसान चाहता है कि वह अपने जीवन में एक ऐसा मुकाम हासिल करें, जहां उसको समाज में मान-सम्मान और यश की प्राप्ति हो। लेकिन कई बार इंसान कुछ ऐसे काम कर बैठता हैं जिनकी वजह से उन्हें सम्मान की जगह अपमान का सामना करना पड़ता हैं। शास्त्रों में वर्णित उन कामों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से समाज में अपमान का सामना करना पड़ता हैं।

संतान की अनदेखी करना यदि कोई व्यक्ति संतान के पालन-पोषण में अनदेखी करता है तो संतान बिगड़ जाती है। संतान संस्कारी नहीं है और गलत काम करती है तो इससे अपमान ही प्राप्त होता है। जब घर के बड़ों की अनदेखी होती है तो संतान असंस्कारी हो सकती है। अत: माता-पिता को संतान के अच्छे भविष्य के लिए उचित देखभाल करनी चाहिए। संतान को अच्छे संस्कार मिले इस बात का ध्यान रखना चाहिए।

देवभूमि पर इंद्रदेव का कहर: उत्तराखंड में भारी बारिश, 2 की मौत

लालच करना जो लोग धनी हैं, लेकिन घर-परिवार की जरुरतों पर खर्च नहीं करते हैं, धन के लिए लालच करते हैं, उन्हें समाज में सम्मान प्राप्त नहीं हो पाता है। धन को जरूरतों पर भी खर्च न करने या कंजूस होने पर धन की लालसा और अधिक बढ़ती है। इससे व्यक्ति और अधिक पैसा कमाने के लिए गलत काम कर सकता है।

धन अभाव होने पर अधिक दान करना जो लोग अपनी आय से अधिक खर्च करते हैं, अत्यधिक दान करते हैं, वे कई प्रकार की परेशानियों का सामना करते हैं। आय से अधिक दान करते हैं, आमदनी कम होने या धन अभाव होने पर भी शौक पूरे करना, मौज-मस्ती करना, फिजूलखर्च करना पूरे परिवार को संकट में फंसा सकता है। इस काम से अपमान ही मिलता है।

दुष्ट लोगों के साथ रहना अच्छी या बुरी संगति का असर हमारे जीवन पर होता है। यदि हमारी संगत गलत लोगों के साथ है तो कुछ समय तो सुख की अनुभूति होगी, लेकिन परिणाम बहुत बुरा हो सकता है। बुरी संगत से बचना चाहिए।

दूसरों का अहित करना जो लोग स्वयं के स्वार्थ को पूरा करने के लिए दूसरों का अहित करते हैं, वे लोग इस काम के भयंकर फल प्राप्त करते हैं। इस काम से व्यक्ति के साथ ही परिवार को भी नुकसान, अपमान का सामना करना पड़ सकता है।

suman

suman

Next Story