×

अगर पैसे की है कमी तो भी इन देशों में उठा सकते हैं छुट्टियों का डबल मजा

suman
Published on: 30 Nov 2016 9:14 AM GMT
अगर पैसे की है कमी तो भी इन देशों में उठा सकते हैं छुट्टियों का डबल मजा
X

worl-country

लखनऊ: गर्मियों के सीजन में हॉलिडे पर जाना आम बात होती है। पर कुछ लोग विंटर सीजन को भी एंज्वॉय करते हैं। फैमिली और फ्रेंड्स के साथ बाहर मने जाते हैं। आप भी उनमें से एक है और इन सर्दियों में आप भी छुट्टियां मनाने का प्लान बना रहे हैं तो जरुर जाए।हॉलिडे पर जाने पहले डिसाइड कर ले कि इंडिया या इंडिया सेबाहर जाने का प्लान है। अगर देश से दूर भी विंटर सीजन को एंज्वॉय करना चाहते है तो आपको कुछ अच्छी खूबसूरत जगहें बताने जा रहे है जो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होगा। वर्ल्ड के ऐसे देशों के बारे में जहां आप 70 रुपए से कम में भी खाना खा सकते हैं और 300 रुपए से कम में भी होटल में ठहर सकते हैं। शायद इन बातों पर यकीन ना हो, लेकिन यह सच है

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कौन से देश हैं जहां सस्ता है खाना और रहना....

bhutan

भूटान

भूटान जाने के लिए भी आपको किसी प्रकार के बजट की चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है। भूटान में आप केवल 70 रुपए में लजीज खाने का मज़ा ले सकते हैं। इस देश में रहने के लिए आपको बहुत ही कम रुपए खर्च करने पड़ेंगे।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कौन से देश हैं जहां सस्ता है खाना और रहना....

combodia

कंबोडिया

कंबोडिया के अंकोरवाट मंदिर को तो पूरा विश्व जानता है। अगर धार्मिक प्रवृति के इंसान है तो कंबोडिया भी देश से बाहर का अच्छा और सस्ता विकल्प है। आप प्राचीन मंदिर के दर्शन करना चाहते हैं तो बस कंबोडिया जाने की तैयारी कीजिए क्योंकि कंबोडिया में भी लजीज खाने के साथ 300 से 350 रुपए का खाना खा सकते हैं। बीयर के शौकीन हैं तो यह जगह आपको और भी पसंद आएगा, क्योंकि यहां बीयर मात्र 15-18 रुपए में मिल जाती है।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कौन से देश हैं जहां सस्ता है खाना और रहना....china

चीन

चीन में एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए आपको अपना बजट नहीं बढ़ाना पड़ेगा। सिर्फ 67 रुपए में आप टैक्सी बुक कर सकते हैं, 300 रुपए में होटल और 150 रुपए में खाना खा सकते है।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कौन से देश हैं जहां सस्ता है खाना और रहना....

nepal

नेपाल

नेपाल में 270 रुपए में रूम बुक कर सकते हैं। यहां भी आप 67 रुपए में एक टाइम का खाना खा सकते हैं और बहुत महंगा होने पर भी 600 रुपए में 3 टाइम का खाना खा सकते हैं।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कौन से देश हैं जहां सस्ता है खाना और रहना....

indonesia

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया में आप मात्र 67 रुपए में डिनर कर सकते हैं। यहां लगभग 250 रुपए में होटल बुक कर सकते हैं। यह देश छोटे-बड़े आईलैंड से मिलकर बना है। यहां के कुछ बीच दुनिया के सबसे खूबसूरत बीच में से हैं।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कौन से देश हैं जहां सस्ता है खाना और रहना....

laous

लाओस

लाओस सुंदर पहाडों के लिए जाना जाता है। यहां देखने के लिए बुद्धिस्ट मॉनेस्टरी के साथ ही और भी बहुत सी खूबसूरत जगहें है। यहां आप 700 से 2000 रुपए में एक रात के लिए रूम ले सकते हैं और 70 रुपए में स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठा सकते हैं।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कौन से देश हैं जहां सस्ता है खाना और रहना....

thailand

थाईलैण्ड

आप विंटर सीजन में थाईलैण्ड जा सकते हैं। जी हां सफेद हाथियों के देश में आप बहुत अच्छे ढंग से छुट्टी मना सकते हैं। यह देश सुंदर होने के साथ-साथ बहुत सस्ता भी है। यहां 300 रुपए से भी कम में रूम मिल जाता है।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कौन से देश हैं जहां सस्ता है खाना और रहना....

vietnam

वियतनाम

वियतनाम में आप विंटर सीजन का मजा ले सकते हैं। यह एक खूबसूरत देश है। इस देश में केवल 60-70 रुपए में वियतनामी खाने का लुत्फ उठा सकते हैं।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कौन से देश हैं जहां सस्ता है खाना और रहना....

bulgeria

बुल्गेरिया

बुल्गेरिया दक्षिण-पूर्वी यूरोप का एक सुंदर देश है। अगर आप भी विदेश में छुट्टियां एंज्वॉय करना चाहते हैं तो बुल्गेरिया जाइए , यहां खाना और रहना दोनों ही आपके बजट के अंदर बहुत आसानी से आ जाएंगे।

suman

suman

Next Story