×

लेफ्ट हैंडर डे:लेफ्टी का माइंड चलता है राइट, इनकी लाइफ में कम होती है फाइट

suman
Published on: 12 Aug 2016 9:43 AM GMT
लेफ्ट हैंडर डे:लेफ्टी का माइंड चलता है राइट, इनकी लाइफ में कम होती है फाइट
X

लखनऊ: जब कोई भी बच्चा शैशवास्था से बड़ा होने लगता है तो उसे हम खाने-पीने,चलने-रहने, पढ़ने-लिखने का तौर सिखाते हैं। साधारणतया लोग दाएं हाथ से खाने-पीने,लिखने का और बाएं हाथ से अन्य काम बच्चों को करना सिखाते हैं। लेकिन उनमें से कुछ बच्चे चाहकर भी राइट हैंड से लिखना-पढ़ना नहीं कर पाते। ऐसे बच्चे ये काम लेफ्ट से करते हैं। तो उन्हें लेफ्टी कहते है।

इन्हीं चुनिंदा लोगों के लिए वर्ल्ड लेफ्ट हैंडर्स डे मनाया जाता है। यानी वे लोग जो सारा काम बाएं हाथ से करते हैं और बाएं हाथ से लिखते हैं । 13 अगस्‍त 1991 को ये दिन मनाने की शुरूआत हुई। इस दिन को घोषित करने का मकसद उन लोगों में मौजूद हीन भावना को खत्‍म करना था। जिन्‍हें लेफ्टी या लेफ्ट हैंडर होने की वजह से मजाक का सामना करना पड़ता था।

left1

वैसे आबादी का 10 प्रतिशत लेफ्टीज होते हैं। जिसे 'लेफ्ट हैंडर','लेफ्टीज' या 'खब्बू' भी कहा जाता हैं। आज के समय में एक नहीं, बल्कि कई लोग है जो लेफ्टी है। जिन्होंने दुनिया में पहचान बनाई है। अमिताभ बच्चन और सचिन तेंदुलकर इसके ताजा उदाहरण है।

लेफ्टी लोगों की खासियत

*लेफ्ट हैंडर्स के बारें में तो सामान्य तौर पर जानते हैं कि वे बाएं हाथ से लिखते हैं। लेकिन इससे भी अगल होते है लेफ्टीज। टवींस में एक लेफ्ट हैंडर होने की संभावना होती है। जो लेफ्टी होते हैं। उनमें हकलाने की दर सबसे ज्‍यादा होती है।

*लेफ्ट हैंडर्स माइंड से तेज होते हैं। लेफ्टी लोग टेनिस, बेसबॉल, स्विमिंग और फेंसिंग जैसे गेम में माहिर होते हैं। अमेरिका के अपोलो मिशन पर जाने वाले हर 4 अतंरिक्ष यात्रियों में से एक लेफ्ट हैंडर था। लेफ्ट हैंडर्स तेज दिमाग वाले होते हैं। उनमें इमेजिनेशन पॉवर अधिक होती है।

*एक रिसर्च में पता चला है कि बाएं हाथ से काम करने वाले लोगों का दायां हिस्सा ज्यादा काम करता है।इसलिए वे अधिक डरते हैं। लेफ्ट हैंडर लोग, जिनके दिमाग का दाहिना भाग अधिक सक्रिय होता है, इस वजह से वे अधिक क्रिएटिव और डिबेट एक्सपर्ट होते हैं।

* रिसर्च के अनुसार म्यूजिक और मैथ में उनका मन अधिक लगता है और वे अच्छा प्रदर्शन देते हैं। रिसर्च के अनुसार लेफ्टीज लोग खेलों में अच्छा करते है। उन्हें नेमफेम भी मिलता है।

barak

मिलिए लेफ्ट हैडर्स से

जब लेफ्टीज लोगों में इतनी खासियत है तो हर कोई उनके जैसा बनना चाहेगा। आपको कुछ नाम बता रहे है जो लेफ्टीज थे और वर्ल्ड फेमस रहे। महात्‍मा गांधी, सिंकदर महान, हैंस क्रिश्चियन एंडरसन, बिस्‍मार्क, नेपोलियन बोनापार्ट, जॉर्ज बुश सीनियर, जूलियस सीजर, लुइस कैरोल, चार्ली चैप्लिन, विंस्‍टन चर्चिल, बिल क्लिंटन, लियोनार्डो द विंची, अल्‍बर्ट आइंस्‍टीन, निकोल किडमैन, गैरी सोबर्स, ब्रायन लारा, सौरव गांगुली, वसीम अकरम, जिमी कोनर्स, टाम क्रूज, सिल्‍वेस्‍टर स्‍टेलोन, बीथोवन, एच जी वेल्‍स, बराक ओबामा और सचिन तेंदूलकर और अमिताभ बच्चन है शामिल।

suman

suman

Next Story