×

ये राशियां आपस में होती है एक-दूसरे की दुश्मन, नहीं निभ पाता इनके बीच 7 जन्मों का बंधन

suman
Published on: 2 Sep 2017 1:57 PM GMT
ये राशियां आपस में होती है एक-दूसरे की दुश्मन, नहीं निभ पाता इनके बीच 7 जन्मों का बंधन
X

जयपुर: जब भी दो लोग जुड़ते हैं या शादी होती है तो उससे पहले कुंडली का मिलान करवाना जरूरी होता है। कहा जाता है शादी जैसा रिश्ता दो लोगों के आपसी सहमति और सामंजस्य से बनता है।और इसमें दोनों के सितारे नक्षत्र अहम भूमिका अदा करते हैं। दो दिलों को जोड़ने वाले इस बंधन से जुड़ीं कुछ बातें जिसे शादी के पहले सभी को जान लेना चाहिए।

कुंडली मिलान के दौरान कुछ ऐसी बातों का ध्यान रखने से शादीशुदा जीवन को सुखी संपन्न होता है। कुंडली मिलान के दौरान गोत्र, मंगल दोष इत्यादि देखा जाता है। उसके साथ ही साथ यह भी देखा जाता है कि लड़के और लड़की की शादी के बाद पटेगी या नहीं जो कि उनकी राशि बयां कर देती है।

वृश्चिक और मीन राशि के जातक

वृश्चिक और मीन राशि के लोगों का भी शादीशुदा जीवन अच्छा नहीं रहता है। जहां एक ओर वृश्चिक राशि के जातक पजेसिव और कमांडिंग होते हैं , वहीं दूसरी ओर मीन राशि के लोग जनरस होते हैं। इन दोनों ही राशियों के लोगों में शादी के बाद बहुत लड़ाइयां होती हैं। जिसके कारण इनका कांबिनेशन सबसे बेकार माना जाता है।

तुला और वृषभ राशि के जातक

तुला और वृषभ राशि के जातकों में प्यार तो बहुत होता है , लेकिन वो शुरुआत में। जब ये लोग शादी के बंधन में बंध जाते हैं तो रिश्तों को संभाल नहीं पाते हैं। ऐसा इसलिए कि दोनों राशियों का स्वामी शुक्र है।

मकर और कुंभ राशि के जातक

इन दोनों ही राशियों के लोगों को आपस में शादी नहीं करनी चाहिए। क्योंकि ये दोनों राशियां आपस समझ-बूझ के मामलों में मात खा जाती हैं। इन दोनों का स्वामी शनि है।

सिंह और कर्क राशि के जातक

सिंह और कर्क राशि के लोगों को भी आपस में शादी करने से बचना चाहिए। एक राशि का स्वामी सूर्य है और दूसरी राशि का स्वामी चंद्र है। ये राशियां आग और पानी की तरह होती हैं।

धनु और कर्क राशि के जातक

दोनों के पर्सनालिटी ट्रेट में काफी फर्क होता है। जब धनु राशि के लोग किसी चीज से मूव ऑन हो जाते हैं तो कर्क राशि वाले उसी चीज से जुड़े हुए रहते हैं। एक समय पर अगर एक इमोशनल है तो दूसरा प्रैक्टिकल होता है।

कन्या और मिथुन राशि के जातक

कन्या और मिथुन राशि के जातक दोनों ही रियलिस्टीक पर्सनालिटी वाले होते हैं। ये लोग इमोशनली काफी स्ट्रांग होते हैं। इन दोनों ही जातकों की शादीशुदा जिंदगी अच्छी नहीं रहती , क्योंकि एक-दूसरे के लिए इनके मन में मिश्रित फीलिंग्स होती हैं।

suman

suman

Next Story