×

बहुत खास होता है क्रिसमस का त्योहार, इस दौरान भी निभाई जाती है कई रीतियां

suman
Published on: 20 Dec 2016 7:19 AM GMT
बहुत खास होता है क्रिसमस का त्योहार, इस दौरान भी निभाई जाती है कई रीतियां
X

लखनऊ: क्रिसमस, ईसाई धर्म का एक बड़ा पर्व होता है जो कि साल के अंत में 25 दिसम्‍बर के दिन मनाया जाता है। इस दिन सेंटा क्‍लॉज आते हैं और बच्‍चों को खुश करते हैं, घंटी बजाते हैं, गिफ्ट देते हैं। लोग अपने घरों में ट्री को डेकोरेट करते हैं और पकवान आदि बनाते हैं। लेकिन कई रीति-रिवाज और परम्‍पराओं को क्रिसमस के दौरान फॉलो किया जाता है। ये परम्‍पराएं, हर देश में अलग होती हैं और इन्‍हें वहां के हिसाब से ही मना जाता हैं।

वेब्‍बड क्रिसमस ट्री

इस रीति को यूक्रेन में निभाया जाता है। कहा जाता है कि एक बार एक गरीब महिला के पास इतने पैसे नहीं थे कि वो एक क्रिसमस ट्री को डेकोरेट कर पाएं। जब उसके बच्‍चे ने सुबह ट्री को देखा, तो वो पूरा वेब से कवर था जो कि सुनहरा और चांदी की तरह चमक रहा था।

क्रिसमस पर स्‍वादिष्‍ट पकवान

पूरी दुनिया में क्रिसमस पर स्‍पेशल पकवान बनाएं जाते हैं। स्‍मोक्‍ड टर्की, फ्रुअ केक, जेली पुडिंग आदि को बनाना पसंद किया जाता है। लेकिन क्‍या आपने टुररॉन के बारे में सुना है। दरअसल, यह एक स्‍पेनिश डिश है जिसे अंडे, बादाम, चीनी और शहद से बनाया जाता है। यह 16वीं सदी पुरानी है और इसे सिर्फ क्रिसमस पर बनाया जाता है।

उपहार देना

क्रिसमस पर रिवाज है कि सेंटा क्‍लॉज, सभी बच्‍चों को उपहार देता है। इसके अलावा, प्रियजन भी उपहार देते हैं। यह रिवाज, लोगों के बीच आपसी प्रेम को बढ़ाता है।

क्रिसमस ट्री को सजाना

क्रिसमस से कुछ दिन पहले ही लोग क्रिसमस ट्री को डेकोरेट करने की शुरूआत कर देते हैं।

रिंगिंग बेल्‍स

यह एक प्राचीन परम्‍परा है जिसमें क्रिसमस के दिन घंटी को बजाया जाता है। यह सर्दियों के दिनों में सूरज की रोशनी में एक संदेश के साथ बजाई जाती है ताकि लोगों में सदा, प्‍यार, आशा और उल्‍लास बना रहे।

क्रिसमस पर परम्‍परागत भोजन

क्रिसमस पर हर देश में अलग परम्‍परागत भोजन बनता है। पौलेंड में विगिल्‍ला को बनाया जाता है जो साल के उल्‍लास को प्रदर्शित करता है। वहीं इटली में सात मछलियों को बनाते हैं और मानते हैं कि इससे उनके घर में सुख और समृद्धि आएगी।

suman

suman

Next Story