×

Ram Mandir in Ayodhya: अगले साल 1 जनवरी तक तैयार हो जाएगा राम मंदिर, बोले अमित शाह

Amit Shah on Ram mandir: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा, अयोध्या का राम मंदिर 1 जनवरी 2024 तक बनकर तैयार हो जाएगा। गृह मंत्री शाह ने ये बातें त्रिपुरा दौरे पर कही।

aman
Written By aman
Published on: 5 Jan 2023 11:32 AM GMT (Updated on: 5 Jan 2023 11:32 AM GMT)
Amit Shah on Ram mandir:
X

Amit Shah (Social Media)

Amit Shah on Ram mandir: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार (05 जनवरी) को कहा, बहुप्रतीक्षित अयोध्या का राम मंदिर 1 जनवरी 2024 तक बनकर तैयार हो जाएगा। गृह मंत्री अमित शाह ने ये बातें त्रिपुरा दौरे पर कही। त्रिपुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जमकर बरसे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को त्रिपुरा दौरे रहे। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में शाह ने बताया कि अगले साल यानी 2024 के 1 जनवरी तक अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। इस दौरान निशाने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी रहे। अमित शाह, राहुल पर जमकर बरसे। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, 'राहुल बाबा सुन लें, 2024 में गगनचुंबी राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा।'

त्रिपुरा में इसी साल होंगे चुनाव

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, कि 'अयोध्या में भव्य राम मंदिर (Ram Mandir in Ayodhya) बन रहा है। अगले साल 1 जनवरी तक राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। ज्ञात हो कि, त्रिपुरा में इसी साल विधानसभा चुनाव (Tripura Elections 2023) होने हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पिछली बार त्रिपुरा में CPI (M) के नेतृत्व वाली सरकार को सत्ता से बेदखल किया था। बीजेपी की नजर दूसरी बार त्रिपुरा की सत्ता हासिल करना है। इसी मकसद से बीजेपी ने त्रिपुरा में अपनी चहलकदमी बढ़ा दी है।

'ये तो मात्र ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है'

अमित शाह ने आगे कहा, 'हमने कश्मीर से धारा- 370 हटाने का काम किया। तब कांग्रेस ने कहा था 'खून की नदियां बहेंगी।' लेकिन कश्मीर में शांति है। कोई खून की नदियां नहीं बही। शाह ने आगे कहा, बीजेपी ने पिछले पांच वर्षों में त्रिपुरा में जो विकास किया है, वह तो सिर्फ शुरुआत है। ये एक ट्रेलर मात्र है। पिक्चर अभी बाकी है। हमारी सरकार विकास के लिए काम करती है। आगे भी करती रहेगी। मैं राज्य के लोगों को विश्वास दिलाता हूं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में त्रिपुरा जल्द ही भारत का सबसे समृद्ध राज्य बनेगा।'

शाह- CPI ने त्रिपुरा को बनाया 'नशे का अड्डा'

अमित शाह ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) पर भी निशाना साधा। कहा, 'मोदी जी ने 'चलो पलटाई' मंत्र दिया। जिसके बाद त्रिपुरा के लोगों ने कम्युनिस्ट सरकार को राज्य की सत्ता से बाहर कर दिया। कम्युनिस्टों ने पूरे त्रिपुरा को 'नशे का अड्डा' बना दिया था। यहां बांग्लादेश से घुसपैठियों के लिए दरवाजा खोल दिया गया था। हमने इस पर नियंत्रण पाया। इस दिशा में आगे भी काम करते रहेंगे।'

'पर्यटन में 11 गुना तक बढ़ोतरी'

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, 'राज्य में पहले इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं था। बीजेपी सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया। त्रिपुरा जैसे खूबसूरत राज्य में टूरिज्म को 5 साल में 11 गुना बढ़ा दिया। शाह ने कहा, कम्युनिस्ट सरकार द्वारा बनाए गए हिंसा के माहौल को हमने खत्म किया। त्रिपुरा में कम्युनिस्ट सरकार के दौरान जो हिंसा और घुसपैठ का सामना करना पड़ा, वह बीजेपी के सत्ता में आने के बाद गायब हो चुकी है।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story