×

Tripura Congress Chief Resigns: त्रिपुरा कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी

Tripura Congress Chief Resigns: त्रिपुरा कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष पीजूष कांति बिस्वास ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है

Network
Newstrack NetworkPublished By Dharmendra Singh
Published on: 21 Aug 2021 1:48 PM GMT (Updated on: 21 Aug 2021 2:10 PM GMT)
pijush kanti biswas
X

पीजूष कांति बिस्वास (फाइल फोटो: सोशल मीडिया) 

Tripura State President Quits Congress: पूर्वोत्तर में कांग्रेस को शनिवार को तगड़ा झटका लगा है। त्रिपुरा कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष पीजूष कांति बिस्वास ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पीजूष के बेटे पूजन बिस्वास त्रिपुरा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष हैं और वह भी पार्टी छोड़ेंगे।

बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले ही असम की बड़ी नेता और महिला कांगेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और वह ममता बनर्जी की पार्ची तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गई थीं। पीजूष कांति बिस्वास भी टीएमसी में शामिल हो सकते हैं।

पीजूष कांति बिस्वास ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि त्रिपुरा प्रदेश अध्यतक्ष पद से इस्तीफा देना मेरे लिए बहुत दर्दनाक है। उन्होंने कहा कि मैं सोनिया गांधी का आभारी हूं, जो उन्होंने पार्टी की सेवा करने का मौका दिया। मैं राजनीति से सन्यास ले रहा हूं। मुझे अपने पेशे में वापस जाने की खुशी है। पीयूष पेशे से वकील हैं।


सुष्मिता देव के बयान से बनी बढ़ी हलचल

पीयूष कांति के इस्तीफे के बाद कांग्रेस से इस्तीफा देने वाली सुष्मिता देव ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि हमारा कार्यकाल कठिन रहा...भविष्य के लिए शुभकामनाएं। सुष्मिता देव के ट्विटर पर इस बयान के बाद पीयूष भी टीएमसी ज्वाइन कर सकते हैं। पीयूष कांति ने सार्वजनिक तौर पर राजनीति से सन्यास लेने की घोषणा की है। अब देखना होगा पीयूष का आगे कदम क्या होता है। क्या वह भी टीएमसी में शामिल हो सकते हैं।





Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story