×

प्रदेश में 315 सीटों पर लड़ेगी अभिनेता राजपाल की सर्व समभाव पार्टी, पहली सूची जारी

सर्व समभाव पार्टी के प्रमुख प्रचारक का पद संभाल रहे राजपाल ने 36 मुद्दों वाला अपना घोषणा पत्र भी जारी कर दिया है। पार्टी के घोषणा पत्र में बिजली, पानी और सड़क की समस्या को पहला स्थान दिया गया है।

zafar
Published on: 21 Jan 2017 1:14 PM GMT
प्रदेश में 315 सीटों पर लड़ेगी अभिनेता राजपाल की सर्व समभाव पार्टी, पहली सूची जारी
X

प्रदेश में 315 सीटों पर लड़ेगी अभिनेता राजपाल की सर्व समभाव पार्टी, पहली सूची जारी

नोएडा: अभिनय से राजनीति में उतरे राजपाल यादव ने अपनी सर्व समभाव पार्टी के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है।

हास्य अभिनेता राजपाल यादव ने नोएडा में 49 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया। पार्टी प्रदेश भर में 315 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। सर्व समभाव पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में कई समस्याओं और विकास के मुद्दे को शामिल किया है।

पहली सूची

-सर्व समभाव पार्टी ने नोएडा से जावेद खान को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

-जावेद खान पहले सपा में थे और पार्टी की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।

-राजपाल यादव ने दादरी से अनिल भाटी को उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा की।

-पार्टी ने कहा कि जेवर से पार्टी चुनाव लड़ेगी लेकिन अभी प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया गया है।

-सर्व समभाव पार्टी के प्रमुख प्रचारक का पद संभाल रहे राजपाल ने 36 मुद्दों वाला अपना घोषणा पत्र भी जारी कर दिया है।

-पार्टी के घोषणा पत्र में बिजली, पानी और सड़क की समस्या को पहला स्थान दिया गया है।

-घोषणा पत्र में कहा गया है कि पुलिस बल की कार्यशैली में बदलाव लाया जाएगा और जनता व पुलिस के बीच मित्रता का माहौल बनाया जाएगा।

-पुलिस के आत्मबल में बढ़ोतरी को भी घोषणा पत्र में स्थान दिया गया है।

घोषणा पत्र में बहुत कुछ

-वहीं, यमुना नदी के किनारे 990 किलोमीटर क्षेत्र में सौन्दर्यीकरण कर पर्यटकों को लुभाने की योजना भी घोषणा पत्र का हिस्सा है।

-अभिनेता राजपाल यादव के घोषणा पत्र में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में 3 हजार एकड़ क्षेत्र में फिल्म सिटी बनाई जाएगी।

-प्रदेश में विश्वव्यापी स्तर पर नटराज अवार्ड की स्थापना की जाएगी।

-एक हजार एकड़ क्षेत्रफल में इंजीनियरिंग व आईटी कॉलेज बनाए जाएंगे।

-गांवों में आधुनिक प्रणाली से शिक्षा, प्रदेश के सभी 821 ब्लॉकों में 2 लेन सड़क का निर्माण, रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज जैसे मुद्दे भी घोषणा पत्र में रखे गए हैं।

-घोषणा पत्र में निर्माण और विकास के एजेंडों को शामिल किया गया है।

-हास्य अभिनय से गंभीर राजनीति में आए राजपाल यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए अपनी पहली सूची की जानकारी दी।

आगे स्लाइड्स में जानिए क्या है सर्व समभाव पार्टी के घोषणा पत्र में...

Next Story