×

समाजवादी रार: मैनपुरी में अखिलेश गुट तो फतेहपुर में शिवपाल गुट ने सपा कार्यालय पर जमाया कब्जा

समाजवादी पार्टी में फैली रार का असर अब राजधानी लखनऊ में ही नहीं, बल्कि अन्य जगहों पर भी दिखाई देने लगा है। इसी कड़ी में सोमवार (9 जनवरी) को यूपी के फतेहपुर और मैनपुरी में अखिलेश-शिवपाल गुट आमने सामने आ गए और सपा कार्यालय पर कब्जा जमा लिया।

tiwarishalini
Published on: 9 Jan 2017 1:20 PM GMT
समाजवादी रार: मैनपुरी में अखिलेश गुट तो फतेहपुर में शिवपाल गुट ने सपा कार्यालय पर जमाया कब्जा
X

मैनपुरी/फतेहपुर: समाजवादी पार्टी में फैली रार का असर अब राजधानी लखनऊ में ही नहीं, बल्कि अन्य जगहों पर भी दिखाई देने लगा है। इसी कड़ी में सोमवार (9 जनवरी) को यूपी के फतेहपुर और मैनपुरी में अखिलेश-शिवपाल गुट ने सपा कार्यालय पर कब्जा जमा लिया।

मैनपुरी में अखिलेश गुट ने किया सपा कार्यालय पर कब्जा

-सीएम अखिलेश गुट के जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा ने विधायकों के साथ पार्टी कार्यालय पर कब्जा कर प्रेस कांफ्रेंस की।

-वहीं शिवपाल यादव गुट के जिलाध्यक्ष मानिक चंद्र यादव और उनके समर्थकों ने दूसरी जगह प्रेसवार्ता करके इसको असंवैधानिक व गुंडागर्दी बताया।

-कब्जे की लड़ाई को लेकर कहीं दोनों गुट आमने सामने न आ जाएं, इसके लिए प्रशासन ने सपा कार्यालय पर भारी मात्रा में पुलिसबल तैनात कर दिया।

समाजवादी रार: मैनपुरी में अखिलेश तो फतेहपुर में शिवपाल गुट ने सपा कार्यालय पर जमाया कब्जा मैनपुरी में अखिलेश गुट ने किया सपा कार्यालय पर कब्जा

अखिलेश गुट के जिलाध्यक्ष ने क्या कहा ?

अखिलेश यादव गुट के जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा ने सपा कार्यालय पर प्रेसवार्ता करके बताया कि पूर्व जिला कार्यकारिणी, नगर अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष और सभी पूर्व पदाधिकारियों को बहाल किया जाता है। इसके साथ ही निर्देश दिया जाता है कि 2017 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपनी कार्यकारिणी की बैठक बुलाएं और चुनाव में लग जाएं।

यह भी पढ़ें ... अखिलेश-मुलायम खेमेबाजी: आजम बोले- धुंध है, अंधेरा नहीं, मैंने हमेशा पुल की तरह काम किया

शिवपाल गुट के जिलाध्यक्ष ने क्या कहा ?

वहीं शिवपाल यादव गुट के जिलाध्यक्ष मानिक चंद्र यादव ने दूसरी जगह प्रेसवार्ता करके कहा कि जब तक चुनाव आयोग दोनो पक्षों पर निर्णय नहीं लेता, तब तक यह असंवैधानिक है। उन्होंने कहा कि कब्जा मैं भी कर सकता था, लेकिन हम इतने कमजोर नहीं हैं। जब तक निर्णय न हो तब तक यह कब्जा और झगड़ा और तमाम तरह की बातें असंवैधानिक हैं। उन्होंने इसे गुंडागर्दी और अराजकता बताया है।

समाजवादी रार: मैनपुरी में अखिलेश तो फतेहपुर में शिवपाल गुट ने सपा कार्यालय पर जमाया कब्जा फतेहपुर में शिवपाल समर्थको ने सपा कार्यालय पर किया कब्जा

फतेहपुर में शिवपाल गुट ने सपा कार्यालय पर किया कब्जा

-शिवपाल यादव गुट द्वारा मनोनीत जिलाध्यक्ष राम शरण यादव ने अपने समर्थकों सहित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पहुंचकर कर कब्जा जमा लिया।

-इसके साथ ही शिवपाल गुट ने सपा कार्यालय के मुख्य द्वार पर एक नोटिस चस्पा करते हुए मुलायम सिंह को राष्ट्रीय और शिवपाल सिंह को प्रदेश अध्यक्ष ना मानने वालों को कार्यालय में प्रवेश से प्रतिबंधित कर दिया।

-उन्होंने खुद को असली और अखिलेश गुट के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम द्वारा मनोनीत जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह यादव को नकली बताया।

समाजवादी रार: मैनपुरी में अखिलेश तो फतेहपुर में शिवपाल गुट ने सपा कार्यालय पर जमाया कब्जा शिवपाल गुट ने सपा कार्यालय के मुख्य द्वार पर चस्पा की नोटिस

सपा कार्यालय किसी के बाप की जागीर नहीं

-वहीं दूसरी और अखिलेश गुट के समर्थक सुनील उमराव ने राम शरण यादव को फर्जी अध्यक्ष कहते हुए बागी बताया।

-उन्होंने कहा कि कार्यालय सपा के कार्यकर्ताओं का है।

-यह किसी के बाप की जागीर नहीं है।

-यहां आने से किसी को रोका नहीं जा सकता है।

-उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव की अगुवाई में बैठकें की जाएंगी, देखते हैं कौन रोकता है ?

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story