×

बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक चुनाव की वोटिंग शुरू, चुनाव के लिए बनाए गए 16 मतदेय स्थल

sujeetkumar
Published on: 3 Feb 2017 8:09 AM GMT
बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक चुनाव की वोटिंग शुरू, चुनाव के लिए बनाए गए 16 मतदेय स्थल
X

बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक चुनाव की वोटिंग के लिए लाइन में लगे लोग

संभल: बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक विधान परिषद सदस्य के लिए वोटिंग शुक्रवार (3 फरवरी) को सुबह 8.00 बजे से शुरू हो चुकी है, जो शाम 4 बजे तक चलेगी। वोटर्स के लिए जिले में 16 मतदेय स्थल बनाए गए है। जिनमें 9716 वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव को शांतिपुर्ण ठंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया है। चुनाव की कमान खुद अपरजिलाधिकारी आर. पी यादव संभाल रहे है। दस सेक्टर मजिस्ट्रेट भी निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने में अहम भूमिका निभाएंगे। इनके अलावा वोटर की निगरानी के लिए 16 माइक्रो ऑब्जर्बर भी लगाए गए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था का एक्शन प्लान तैयार किया गया

चुनाव में कहीं कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का एक्शन प्लान तैयार किया है। संभल में चार बूथ बनाए गए हैं। तहसील कार्यालय में दो और क्षेत्र पंचायत कार्यालय में दो बूथों पर वोट डाले जाएंगे। असमोली में दो बूथों पर, पवांसा और बहजोई में एक-एक बूथ पर वोट डाले जाएंगे। इसी तरह चंदौसी में चार बूथों पर और बानियाखेड़ा, जुनावई, गुन्नौर, रजपुरा में एक-एक बूथ पर वोट पड़ेंगे।

2 पोलिंग पार्टी रिजर्व में रखी गईं

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपरजिलाधिकारी आर. पी यादव ने रवानगी से पहले निर्वाचन सामग्री को चेक किया। पोलिंग पार्टियों को ब्रीफ किया गया। चुनाव को संकुशल संपन्न कराने के टिप्स दिए गए। प्रत्येक मतदेय स्थल पर चार सदस्य पोलिंग पार्टी मतदान करा रही है। कुल 16 पोलिंग पार्टी बनाईं गईं हैं। जबकि 2 पोलिंग पार्टी रिजर्व में रखी गईं हैं।

भाजपा से जयपाल सिंह व्यस्त और सपा से रेनू मिश्रा मैदान में

एमएलसी पद के लिए भाजपा से जयपाल सिंह व्यस्त और सपा के समर्थन से रेनू मिश्रा मैदान में हैं। कुल 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इस चुनाव में वरीयता के आधार पर मतदान का हक है। इसके लिए मतपत्र दिया जाएगा।

आगे की स्लाइड में पढ़ें इन स्थानों पर हो रहा मतदान, कहां है कितने मतदाता...

1. क्षेत्र पंचायत कार्यालय असमोली 750

2. क्षेत्र पंचायत कार्यालय असमोली- 375

3. तहसील कार्यालय संभल- 750

4. तहसील कार्यालय संभल- 373

5. क्षेत्र पंचायत कार्यालय संभल- 750

6. क्षेत्र पंचायत कार्यालय संभल- 579

7. क्षेत्र पंचायत कार्यालय पवांसा- 752

8. क्षेत्र पंचायत कार्यालय बहजोई- 826

9. तहसील कार्यालय चंदौसी- 800

10. तहसील कार्यालय चंदौसी- 800

11. तहसील कार्यालय चंदौसी- 800

12. तहसील कार्यालय चंदौसी- 608

13. क्षेत्र पंचायत कार्यालय बनियाखेड़ा- 663

14. क्षेत्र पंचायत कार्यालय जुनावई- 156

15. क्षेत्र पंचायत कार्यालय गुन्नौर- 548

16. क्षेत्र पंचायत कार्यालय रजपुरा- 186

sujeetkumar

sujeetkumar

Next Story