×

BJP ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन, सपा सरकार के करीबी अधिकारियों को हटाने की मांग

बीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय संस्दीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के नेतृत्व में चुनाव अधिकारी से मुलाकात कर रहा है। प्रतिनिधिमंडल मुख्य चुनाव अधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपेगा।

zafar
Published on: 27 Jan 2017 6:07 AM GMT
BJP ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन, सपा सरकार के करीबी अधिकारियों को हटाने की मांग
X

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मुख्य चुनाव अधिकारी टी वेंकटेश से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। पार्टी का आरोप है कि प्रदेश के कई प्रभावशाली पुलिस अधिकारियों के संबंधी सत्ताधारी समाजवादी पार्टी के टिकट या समर्थन से चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में, उन सीटों पर चुनाव निष्पक्ष होने पर संदेह है। पार्टी ने ऐसे अधिकारियों को हटाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें ...UP विधानसभा चुनाव: विपक्षी पार्टियों के निशाने पर सरकारी मशीनरी, निष्पक्ष चुनाव को लेकर फिक्रमंद

अधिकारियों पर आरोप

-विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने लखनऊ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाक़ात की।

-नकवी ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव के लिए ज़रूरी है की सत्ता पक्ष के चहेते अधिकारियों, डीजीपी और मुख्य सचिव समेत कई जिलों के जिलाधिकारियों को हटाया जाए।

-उन्होंने आरोप लगाया की कुछ अधिकारी सपा सरकार के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं।

-केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन अधिकारियों के कारण भाजपा कार्यकर्ताओ पर झूठे मामले दर्ज किये जा रहे हैं और उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।

-नकवी ने आरोप लगाया कि भाजपा के चुनाव प्रचार को रोकने और उसमें बाधा डालने जैसी कोशिशें जारी हैं।

कल जारी होगा घोषणापत्र

-मुख्तार अब्बास नक़वी ने यह भी साफ़ कर दिया कि शनिवार को भारतीय जनता पार्टी का चुनाव घोषणापत्र जारी होगा।

-बसपा में अंसारी बंधुओ को शामिल किये जाने पर नकवी ने कहा कि बसपा बेईमानों का बसेरा बन गयी है।

-नकवी ने कांग्रेस पर वार करते हुए उसे ऐसी बेनामी संपत्ति करार दिया, जिसके दरवाज़े पर टु लेट का बोर्ड लगा है।

zafar

zafar

Next Story