×

भारतीय जनता पार्टी ने बुलंदशहर में तोड़े सारे रिकाॅर्ड, सातों सीटों पर लहराया केसरिया

aman
By aman
Published on: 11 March 2017 2:33 PM GMT
भारतीय जनता पार्टी ने बुलंदशहर में तोड़े सारे रिकाॅर्ड, सातों सीटों पर लहराया केसरिया
X

बुलंदशहर: यूपी विधानसभा चुनाव 2017 का परिणाम शनिवार (11 मार्च) को आया। बुलंदशहर की सातों विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने परचम लहराया। बता दें कि यहां सभी सीटों पर बीजेपी प्रत्याशियों की सीधी टक्कर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशियों के साथ थी।

बुलंदशहर सदर सीट

बुलंदशहर सदर सीट पर बीजेपी के वीरेन्द्र सिंह सिरोही ने जीत हासिल की है। उन्होंने बसपा प्रत्याशी हाजी अलीम को 22,919 वोटों से हराया। वीरेन्द्र सिंह सिरोही को 1,01,1067 वोट मिले । वहीं दूसरे स्थान पर रहे हाजी अलीम को 88,148 वोट मिले। तीसरे स्थान पर रहे सपा प्रत्याशी सुजात आलम को 24,030 वोट मिले।

अनूपशहर सीट

वहीं, अनूपशहर सीट से बीजेपी प्रत्याशी संजय शर्मा ने जीत हासिल की है उन्होंने बसपा के चौधरी गजेन्द्र सिंह को 60,314 वोटों से मात दी। संजय शर्मा को 1,01,2431 वोट मिले तो बसपा के चौधरी गजेन्द्र सिंह को 52,117 वोट मिले। तीसरे स्थान पर सपा के हिमायत अली को 48,610 वोट प्राप्त हुए हैं। चौथे स्थान पर रहे लोकदल के होशियार सिंह। उन्हें 11,628 वोट ही प्राप्त हुए।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर ...

डिबाई सीट

डिबाई सीट पर एक बार फिर राजस्थान के राज्यपाल और यूपी के पूर्व सीएम का जलवा दिखाई दिया। कल्याण सिंह के गढ डिबाई में बीजेपी की अनीता लोधी राजपूत को 1,01,1807 मत प्राप्त हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी सपा के हरीष लोधी को 65,630 वोट से मात दी। वहीं, बीएसपी के देवेन्द्र भारद्वाज को 44,972 और रालोद के सत्यवीर को 2,647 मत प्राप्त हुए।

खुर्जा विधानसभा सीट

खुर्जा विधानसभा सीट से बीजेपी के विजेन्द्र खटीक ने बसपा के अर्जुन सिंह को 64,299 वोट से हराया। विजेन्द्र खटीक को 1,19,493 वोट प्राप्त हुए। दूसरे स्थान पर रहे बसपा प्रत्याशी अर्जुन सिंह को 55,194 वोट मिले। तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के प्रत्याशी बंसी सिंह पहाडिया को 53,084 वोट मिले। चौथे स्थान पर रहे रालोद के मनोज गौतम को 3,921 वोट प्राप्त हुए।

शिकारपुर सीट

शिकारपुर सीट से बीजेपी के प्रत्याशी अनिल शर्मा ने अपने समधी और निकटतम प्रतिदंद्वी मुकुल उपाध्याय को 50,245 वोटों से हराया। अनिल शर्मा ने 1,01,912 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की है। दूसरे स्थान पर रहे बीएसपी के प्रत्याशी मुकुल उपाध्याय 51,667 वोट ही प्राप्त कर पाए । तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी उदय करण सिंह दलाल को 32,914 और रालोद के मुकेश शर्मा को 7,734 वोट मिले।

जारी ...

स्याना सीट

स्याना से बीजेपी प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह लोधी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा प्रत्याशी दिलनवाज खान को 71,630 वोट से हराया। देवेन्द्र सिंह लोधी को 1,25,854 वोट प्राप्त हुए। दूसरे स्थान पर रहे बसपा प्रत्याशी दिलनवाज खां को 54,224 वोटी ही मिले। तीसरे स्थान पर रहे रालोद के ठा. सुनील सिंह को 22,420 वोट ही प्राप्त हो सके, वहीं चौथे स्थान पर रहे कांग्रेस के मो. आरिफ सईद को 20,611 वोट मिले।

सिकन्द्राबाद सीट

सिकन्द्राबाद सीट पर बीजेपी प्रत्याशी विमला सिंह सोलंकी ने अपने प्रतिदंद्वी मो. इमरान को 71,630 वोट से मात दी है। बीजेपी प्रत्याशी विमला सोलंकी को 1,04,956 वोट मिले। वहीं दूसरे स्थान पर रहे बसपा प्रत्याशी मो. इमरान को 76,333 वोट ही प्राप्त हो सके। तीसरे स्थान पर रहे समाजवादी पार्टी के राहुल यादव को 48,910वोट प्राप्त हुए। रालोद की प्रत्याशी आशा यादव को 17,714 वोट ही हासिल हुए।

सिकन्द्राबाद 64

विधायक/दल- विमला सिंह सोलंकी/बीजेपी

प्राप्त मत- 1,04,956

हारे/दल- मो. इमरान/बसपा

वोट मिले- 76,333

बुलंदशहर 65

विधायक/दल - वीरेन्द्र सिंह सिरोही/बीजेपी

प्राप्त मत- 111067

हारे/दल- हाजी अलीम/बसपा

वोट मिले- 88148

स्याना 66

विधायक/दल - देवेन्द्र सिंह लोधी/बीजेपी

प्राप्त मत- 125854

हारे/दल- दिलनवाज खान/बसपा

वोट मिले- 54224

अनूपशहर 67

विधायक/दल - संजय शर्मा/बीजेपी

प्राप्त मत- 112431

हारे/दल- गजेन्द्र सिंह/बसपा

वोट मिले- 52117

डिबाई 68

विधायक/दल - अनीता लोधी राजपूत/बीजेपी

प्राप्त मत- 111807

हारे/दल- हरीष लोधी/सपा

वोट मिले- 46177

शिकारपुर 69

विधायक/दल - अनिल कुमार/बीजेपी

प्राप्त मत- 101912

हारे/दल- मुकुल उपाध्याय/बसपा

वोट मिले- 51667

खुर्जा 70

विधायक/दल - विजेन्द्र सिंह खटीक/बीजेपी

प्राप्त मत- 119493

हारे/दल- अर्जुन सिंह/बसपा

वोट मिले- 55194

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story