×

करोड़पति हैं बसपा के प्रत्याशी, बढ़ रहा है हर चुनाव में संपत्ति का ब्योरा

किठौर सीट से चुनाव लड रहे बीएसपी प्रत्याशी गजराज नागर की चल-अचल संपत्ति 7 करोड 16 लाख है। दक्षिण सीट से बीएसपी प्रत्याशी हाजी याकूब कुरैशी की चल-अचल संपत्ति 5 करोड 50 लाख है।

zafar
Published on: 22 Jan 2017 7:26 AM GMT
करोड़पति हैं बसपा के प्रत्याशी, बढ़ रहा है हर चुनाव में संपत्ति का ब्योरा
X

करोड़पति हैं बसपा के प्रत्याशी, बढ़ रहा है हर चुनाव में संपत्ति का ब्योरा

मेरठ: बहुजन समाज पार्टी के 4 प्रत्याशी अपना नामांकन कर चुके हैं। नियमानुसार इन प्रत्याशियों ने अपनी संपत्तियों का भी ब्योरा पेश किया है। इन प्रत्याशियों में गजराज नागर की संपत्ति सबसे अधिक दर्शायी गयी है। दक्षिणी सीट के प्रत्याशी याकूब कुरैशी और हस्तिनापुर से प्रत्याशी योगेश वर्मा की संपत्ति में इस बार बढोतरी दर्ज की गयी है।

गजराज सबसे आगे

-किठौर सीट से चुनाव लड रहे बीएसपी प्रत्याशी गजराज नागर की चल-अचल संपत्ति 7 करोड 16 लाख है।

-दक्षिण सीट से बीएसपी प्रत्याशी हाजी याकूब कुरैशी की चल-अचल संपत्ति 5 करोड 50 लाख है।

-हस्तिनापुर सीट से बीएसपी प्रत्याशी योगेश वर्मा की चल-अचल संपत्ति 2 करोड 68 लाख है।

-शहर सीट से चुनाव लड रहे बीएसपी प्रत्याशी पंकज जौली की चल-अचल संपत्ति 2 करोड 27 लाख है।

अन्य प्रत्याशी

-वहीं किठौर सीट से रालोद प्रत्याशी मतलूब गौड़ की चल अचल संपत्ति 63 लाख 36 हजार है।

-सिवाल खास सीट से बीजेपी प्रत्याशी जितेंद्र पाल सतवई की चल-अचल संपत्ति 62 लाख है।

पिछली संपत्ति में बढ़ोतरी

-इस बार संपत्ति के मामले में याकूब कुरैशी और योगेश वर्मा की संपत्ति बढ गई है।

-पिछले चुनाव में याकूब कुरैशी ने दिए गए ब्यौरे में अपनी चल-अचल संपत्ति 1 करोड 55 लाख की बतायी थी।

-उसमें पत्नी और पुत्री की संपत्ति मिलाकर 1 करोड 30 लाख थी।

-इस बार तीनों सदस्यों की संपत्ति कुल मिलाकर 5 करोड 50 लाख हो गई.

-वहीं योगेश वर्मा ने पिछली बार अपनी संपत्ति में करीब 2 करोड 17 लाख का ब्यौरा दिया था।

-इस बार यह संपत्ति 2 करोड 68 लाख हो गई है।

आगे स्लाइड्स में देखिए कुछ और फोटोज...

Next Story