×

अजब संयोग: इस सीट पर लिखा है राम नाम, श्याम और शिव भी झुकाते हैं शीश

आजादी के बाद गठित विधान सभा क्षेत्र बछरावां में सबसे अधिक चार बार शिव दर्शन विधायक रहे। जब कि तीन बार राम दुलारे और दो-दो बार राजाराम त्यागी और राम लाल अकेला विधायक चुने गए हैं। अब तक चुने गए विधायकों में सबसे अधिक बार राम अक्षर से शुरु होने वाले नाम को यहां की जनता से सबसे अधिक बार वरीयता दी है। इसी प्रकार शिव और श्याम अक्षर से शुरु होने वाले नामों पर भी यहां की जनता ने मुहर लगाई है।

priyankajoshi
Published on: 20 Jan 2017 12:41 PM GMT
अजब संयोग: इस सीट पर लिखा है राम नाम, श्याम और शिव भी झुकाते हैं शीश
X

रायबरेली : यह भी एक अजब संयोग है। जिले की सुरक्षित सीट बछरावां में आजादी के बाद से अब तक चुने माननीय राम और श्याम, शिव के आराध्य रहे। यहां चुने गए विधायकों के नाम राम नाम से सर्वाधिक हुए हैं।

हर बार जनता राम के नाम को सर्वोच्च प्राथमिकता देती रही है और सड़क से विधान सभा के सेंट्रल हाल तक यहां के लोगों को माननीय बनाकर पहुंचाती रही। इसके पीछे लोगों का तर्क कुछ नहीं है लेकिन यह जरूर है कि जनता राम नाम को धर्मार्थ सबसे ज्यादा प्राथमिकता दे रही है।

सबसे अधिक शिव दर्शन रहे विधायक

आजादी के बाद गठित विधान सभा क्षेत्र बछरावां में सबसे अधिक चार बार शिव दर्शन विधायक रहे। जब कि तीन बार राम दुलारे और दो-दो बार राजाराम त्यागी और राम लाल अकेला विधायक चुने गए हैं। अब तक चुने गए विधायकों में सबसे अधिक बार राम अक्षर से शुरु होने वाले नाम को यहां की जनता से सबसे अधिक बार वरीयता दी है। इसी प्रकार शिव और श्याम अक्षर से शुरु होने वाले नामों पर भी यहां की जनता ने मुहर लगाई है।

सन् 1962 से लगातार है सुरक्षित सीट :

राजा बच्छराज द्वारा बसाई गई बछरावां नगरी कालांतर बछरावां नाम से कही जाने लगी। आजादी के बाद से सन् 1962 में इस विधान सभा क्षेत्र को सुरक्षित घेषित किया गया था। तक से लेकर अब तक यह सीट सुरक्षित सीट ही है।

अब तक चुने गए विधायक :

1952- 52 तक : राम स्वरूप मिश्रा

1957- 62 तक : चंद्रिका प्रसाद

1967 -80 तक : राम दुलारे

1980- 93 तक : शिव दर्शन

1993- 96 तक : राजाराम त्यागी

1996 से 2002 तक : श्याम सुंदर

2002 से 2007 तक : राम लाल अकेला

2007 से 2012 तक : राजाराम त्यागी

2012 से अब तक : राम लाल अकेला

विधान सभा क्षेत्र बछरावां :

कुल मतदान केंद्र : 222

कुल बूथ : 338

कुल आबादी : 416404

पुरुष : 216654

महिला : 199750

पुरुष मतदाता : 166358

महिला मतदाता : 146045

कुल मतदाता : 312408

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story