×

VIDEO: कांग्रेस नेता गहलोत PM मोदी पर बोले- प्रवचनों और 'बॉडी लैंग्वेज' से गिरा ग्राफ

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के प्रवचनों और बॉडी लैंग्वेज से जो संदेश जाएगा, उससे उन्हीं का ग्राफ नीचे गिरेगा। गहलोत ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश का चुनाव पीएम मोदी के भविष्य के लिये भी टर्निंग प्वाइंट होगा। ​

zafar
Published on: 5 Feb 2017 6:29 AM GMT
VIDEO: कांग्रेस नेता गहलोत PM मोदी पर बोले- प्रवचनों और बॉडी लैंग्वेज से गिरा ग्राफ
X

कानपुर: उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस के गठबंधन को वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वक्त की जरूरत बताया है। गहलोत ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी को रोकना जरूरी है। गहलोत ने पीएम नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि उनके भाषणों और 'बॉडी लैंग्वेज' से उनका ग्राफ नीचे गिर रहा है।

पीएम पर निशाना

-वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सपा-कांग्रेस का गठबंधन यूपी और देश के लिये बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा।

-गहलोत ने कहा कि गठबंधन से यूपी ही नही, बल्कि पूरे देश में एक संदेश गया है।

-उन्होंने कहा कि मोदी अच्छे दिन आएंगे, ब्लैक मनी लाएंगे जैसे नारे लगा कर सत्ता में आ गये थे, लेकिन अब देश का मूड अलग है।

-उन्होंने कहा कि पूरे मुल्क में एक भय का माहौल बन गया है, कि पता नहीं कल क्या हो।

-वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी से बड़ा देश है, इसलिये बीजेपी को रोकने के लिये कांग्रेस ने गठबंधन मंजूर किया है।

-राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के प्रवचनों और बॉडी लैंग्वेज से जो संदेश जाएगा, उससे उन्हीं का ग्राफ नीचे गिरेगा।

-गहलोत ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश का चुनाव पीएम मोदी के भविष्य के लिये भी टर्निंग प्वाइंट होगा। ​

zafar

zafar

Next Story