×

सपा-कांग्रेस गठबंधन पर जितिन प्रसाद बोले- ये गठजोड़ दो पार्टियों का नहीं, दो युवा नेताओं का है

aman
By aman
Published on: 24 Jan 2017 7:37 AM GMT
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर जितिन प्रसाद बोले- ये गठजोड़ दो पार्टियों का नहीं, दो युवा नेताओं का है
X

शाहजहांपुर: यूपीए सरकार में पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को कांग्रेस पार्टी ने शाहजहांपुर की तिलहर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। प्रत्याशी घोषित होने के बाद जितिन मंगलवार (24 जनवरी) को पहली बार मीडिया से बात की।

जितिन प्रसाद ने यूपी में सपा और कांग्रेस गठबंधन पर कहा, 'ये गठबंधन दो पार्टियों का नहीं, दो युवा नेताओं का है, जो देश और प्रदेश की तस्वीर बदल देगी। इस गठबंधन को जनता का समर्थन मिल रहा है।' सपा से गठबंधन पर जितिन ने कहा, इस बार जनता ने इस गठबंधन की सरकार बनाने का मन बना लिया है।

प्रियंका गांधी पर फैसला आलाकमान लेगी

मीडिया की ओर से प्रियंका गांधी से जुड़े सवाल पूछे जाने पर जितिन ने कहा, 'प्रियंका गांधी की मांग जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की और से लगातार की जा रही है। लेकिन इस पर अंतिम फैसला राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व करेगा।' जितिन का कहना है कि उनका तिलहर विधानसभा से पुराना और परिवारिक रिश्ता रहा है। जनता पर भरोसा है कि वो उन्हें जरूर विधायक के रूप में चुनेगी।

शाहजहांपुर से थे सांसद

बता दें कि यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे जितिन प्रसाद इससे पहले शाहजहांपुर से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। इस बार कांग्रेस उन्हें विधानसभा चुनाव में उतारने का फैसला लिया है। वो तिलहर विधानसभा से प्रत्याशी हैं। कांग्रेस और सपा के गठबंधन के बाद तिलहर विधानसभा सीट कांगेस के खाते में आई है।

इस सीट से मेरा पारिवारिक रिश्ता

जितिन ने आगे कहा, तिलहर विधानसभा से कांगेस ने उन्हें मैदान में उतारा है। वह पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। उनका कहना है कि इस क्षेत्र की जनता से उनका पुराना रिश्ता है। उनका परिवार भी इस क्षेत्र से जुड़ा रहा है। साल 2004 से पहले इस सीट से उनके पिता जितेंद्र प्रसाद चुनाव लड़ते रहे थे। अब उन्हें ये सौभाग्य मिला है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story