×

सपा में सुलह की सियासी कोशिशें नाकाम, अब पूजा-पाठ और मन्नत-मुरादों पर टिकी आस

पीर की शरण में पहुंचे पार्टी के हिन्दू मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने मुलायम और अखिलेश को एक करने की दुआ मांगी। कार्यकर्ताओं ने मन्नत मानी है कि सपा का कलह ख़त्म हो जाए और पार्टी में पिता-पुत्र का झगड़ा खत्म हो।

zafar
Published on: 9 Jan 2017 6:00 AM GMT
सपा में सुलह की सियासी कोशिशें नाकाम, अब पूजा-पाठ और मन्नत-मुरादों पर टिकी आस
X

सपा में सुलह की सियासी कोशिशें नाकाम, अब पूजा-पाठ और मन्नत-मुरादों पर टिकी आस

कन्नौज: राजनीतिक कोशिशें विफल होने के बाद समाजवादी परिवार को बचाने के लिये मन्नत-मुरादें शुरू हो गई हैं। मुलायम सिंह की बहू और सांसद डिंपल के क्षेत्र कन्नौज में सपा के हिन्दू और मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने दरगाह पर चादर चढ़ाकर मुलायम-अखिलेश के मिलन और पार्टी की पारिवारिक कलह को दूर करने की दुआ मांगी।

कार्यकर्ता निराश

-समाजवादी पार्टी में सत्ता की सियासत के लिए मचा घमासान अब शांत होता नजर नहीं आता।

-पार्टी के लगभग तय हो चुके बंटवारे से दुखी कार्यकर्ता अब राजनीतिक कोशिशों से मायूस हो चुके हैं।

-हालात से निराश कार्यकर्ताओं को अब सिर्फ पूजा-पाठ और मन्नत-मुरादों पर ही भरोसा रह गया है।

चादर चढा कर मांगी दुआ

-कन्नौज में मुलायम और अखिलेश यादव के निराश समर्थकों ने पिता-पुत्र के मिलन के लिए दरगाह पर चादर चढ़ा कर मन्नत मानी।

-पीर की शरण में पहुंचे पार्टी के हिन्दू मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने मुलायम और अखिलेश को एक करने की दुआ मांगी।

-कार्यकर्ताओं ने मन्नत मानी है कि सपा का कलह ख़त्म हो जाए और पार्टी में पिता-पुत्र का झगड़ा खत्म हो।

-सपा कार्यकर्ताओं ने 2017 में अखिलेश यादव के फिर मुख्यमंत्री बनने की भी दुआ मांगी।

आगे स्लाइड्स में देखिए कुछ और फोटोज...

सपा में सुलह की सियासी कोशिशें नाकाम, अब पूजा-पाठ और मन्नत-मुरादों पर टिकी आस

सपा में सुलह की सियासी कोशिशें नाकाम, अब पूजा-पाठ और मन्नत-मुरादों पर टिकी आस

zafar

zafar

Next Story