×

BJP में सरगर्मी बढ़ी, केशव मौर्या ने कहा-केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा सीएम का नाम

अखिलेश की प्रतिक्रिया पर उत्तर प्रदेश में बहुमत के करीब दिख रही बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। पार्टी के दिग्गज और मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अखिलेश बताएं कि मायावती के खिलाफ साजिश किसने की थी।

zafar
Published on: 10 March 2017 11:31 AM GMT
BJP में सरगर्मी बढ़ी, केशव मौर्या ने कहा-केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा सीएम का नाम
X
6माह के भीतर हम अपने भी कार्यो का पत्र जारी करेंगे- केशव मौर्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के एक्जिट पोल और परिणामों की औपचारिक घोषणा के बीच राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सरकार बनाने की संभावनाओं के बीच बीजेपी खेमे में सरगर्मियां ज्यादा बढ़ गई हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने एक्जिट पोल से भी बेहतर परिणाम आने का दावा किया है। हालांकि, उन्होंने भाजपा के मुख्यमंत्री को लेकर पत्ते नहीं खोले।

सीएम के पत्ते

अलग अलग न्यूज चैनल्स के एक्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी को करीब 180 से 280 तक सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या ने इन अनुमानों का स्वागत करते हुए इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को दिया है।

हालांकि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के चेहरे पर कोई संकेत नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री को लेकर अंतिम निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा।

सपा से सवाल

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बसपा से गठबंधन के बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कहा कि इससे यह तो तय हो गया कि अखिलेश यादव ने अपनी हार स्वीकार कर ली, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि सीएम को संकट के समय बुआ याद आई हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि अखिलेश सरकार के पास जनता के सामने रखने के लिए कुछ नहीं था।

उन्होंने एक बार फिर अखिलेश राज में प्रदेश की कानून व्यवस्था की बदतर हालत पर सवाल खड़े किये।

केशव मौर्या ने कहा कि बसपा जनता में भ्रम फैलाने का प्रयास करती रही, लेकिन बीजेपी को सभी वर्गों का समर्थन मिला।

zafar

zafar

Next Story