×

SC के दखल के बाद मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज, लगा पॉक्सो एक्ट

aman
By aman
Published on: 18 Feb 2017 2:31 PM GMT
SC के दखल के बाद मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज, लगा पॉक्सो एक्ट
X
गैंगरेप केस: पुलिस हिरासत में लिए गए गायत्री के दोनों बेटे, फरार चल रहे 3 आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ: यूपी सरकार में मंत्री और अमेठी सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) उम्मीदवार गायत्री प्रजापति के खिलाफ रेप और यौन उत्पीड़न के मामले में केस दर्ज हो गया है। सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद शनिवार (18 फ़रवरी) को राजधानी के गौतमपल्‍ली थाने में गायत्री प्रजापति सहित पांच अन्‍य आरोपियों के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस बारे में एडीजी लाॅ एंड ऑर्डर दलजीत चौधरी ने बताया कि इस पूरे मामले की गहनता से जांच होगी और निष्‍पक्ष रूप से विव‍ेचना की जाएगी।

गायत्री पर पॉस्‍को एक्‍ट भी लगा

-एडीजी लॉ एंड आर्डर दलजीत चौधरी ने बताया कि ​गौतमपल्ली थाने में परिवहन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

-इनके अलावा पांच अन्‍य लोगों को सह आरोपी बनाया गया है।

-इनमें ​अशोक तिवारी, पिंटू सिंह, विकास वर्मा, चंद्रपाल और आशीष शुक्ला शामिल हैं।

-गायत्री के खिलाफ क्राइम नंबर 29/17 धारा 376 डी (गैंगरेप), 376/511, 504 506, 3/4 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

क्या है मामला?

-पीड़िता ने गायत्री प्रजापति के खिलाफ एफआईआर दर्ज न होने पर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

-पीडिता के अनुसार उसके साथ गैंगरेप हुआ और उसकी बेटी का भी यौन उत्पीड़न किया गया।

-गायत्री प्रजापति के खिलाफ कुछ महीने पहले एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story