×

योगी की चेतावनी के बाद भी हिंदू युवा वाहिनी ने जारी की 5 प्रत्याशियों की दूसरी सूची

ये लड़ाई अब सम्मान की लड़ाई है। हमारे परमपूज्य महाराज योगी आदित्य नाथ की बीजेपी के बड़े नेताओ द्वारा अनदेखी की जा रही है। उनको उचित सम्मान नहीं दिया जा रहा है

By
Published on: 29 Jan 2017 10:41 AM GMT
योगी की चेतावनी के बाद भी हिंदू युवा वाहिनी ने जारी की 5 प्रत्याशियों की दूसरी सूची
X

योगी की चेतावनी के बाद भी हिंदू युवा वाहिनी ने जारी की 5 प्रत्याशियों की दूसरी सूची

गोरखपुरः योगी आदित्यनाथ की चेतवानी के बाद भी हिन्दू युवा वाहनी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह ने 5 प्रत्याशियों की सूची जारी की। गोरखपुर चौरीचौरा क्षेत्र से दीपक जायसवाल तो झांसी सदर से अरविंद वर्मा को उतारा और नारा दिया ‘योगी के सम्मान में हिंदू युवा वाहनी मैदान में’। प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि बीजेपी जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर बाहरी कैंडिडेट को टिकट दे रही है। वहीं ये भी आरोप लगाया कि इस बार पैसे लेकर टिकट का वितरण किया गया है।

क्या कहते हैं सुनील सिंह?

ये लड़ाई अब सम्मान की लड़ाई है। योगी आदित्य नाथ की बीजेपी के बड़े नेताओ द्वारा अनदेखी की जा रही है। उनको उचित सम्मान नहीं दिया जा रहा है। हम ‘योगी जी के सम्मान में हिन्दू युवा वाहनी मैदान में’ इसी नारे के साथ चुनाव में उतरने जा रहे है। अभी तक हमने 11 प्रत्यासियो की घोषणा की है और आगे भी प्रत्यासियों की सूची जारी की जाएगी।

पूरे यूपी में है योगी की लोकप्रियता

बीजेपी वाले जानते है की योगी की पूर्वांचल ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश में लोकप्रियता है, लेकिन बीजेपी के लोग बाहरी को तवज्जो दे रहे है। सुनील सिंह ने ये भी आरोप लगाया की बीजेपी के बड़े नेताओ ने सूटकेस भर के पैसा लिया है और बाहरियों को टिकट दिया है। जो कार्यकर्त्ता बीजेपी के लिए सड़क पर लड़े। उन्हें बीजेपी ने टिकट नहीं दिया। सुनील सिंह ने परिवारवाद का भी आरोप लगाया। पूर्वाचल में योगी के प्रभाव की वजह से लोकसभा में प्रत्याशियों को जीत मिली है।

आगे की स्लाइड में पढ़ें किसको मिला कहां से टिकट....

चेतावनी के बाद भी हिन्दू युवा वहानी द्वारा दूसरी लिस्ट जारी करने के बाद योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश संयोजक डॉ. राकेश राय ने प्रेस वार्ता कर बताया की हिन्दू युवा वाहनी के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश मंत्री राम लक्ष्मन सिंह को पद से तत्काल बर्खास्त किया जाता है।

उन्होंने बताया की सुनील सिंह और राम लक्ष्मण लगातार हिन्दू युवा वाहनी संगठन की गरिमा के विरुद्ध आचरण करने संगठन विरोधी कार्यो को देखते हुए हिन्दू युवा वाहनी के संरक्षक महंत योगी आदित्यनाथ ने निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि कोई भी पदाधिकारी हिन्दू युवा वाहनी के नाम का दुरूपयोग करेगा उसके खिलाफ संघटन सख्त कार्यवाही करेगी।

Next Story