×

महागठबंधन पर विराम के संकेत, रालोद कर सकता है अलग प्रत्याशियों का ऐलान

डा मसूद ने कहा है कि प्रथम चरण के चुनाव के लिए अब नामांकन करने का समय है। हम छोटे दलों के साथ मिलकर प्रदेश के सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। पार्टी के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष को चुनाव तैयारियों में जुटने को कहा है।

zafar
Published on: 19 Jan 2017 6:41 AM GMT
महागठबंधन पर विराम के संकेत, रालोद कर सकता है अलग प्रत्याशियों का ऐलान
X

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के लिए समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और लोकदल में बात चल रही थी। जेडीयू समेत कुछ और दलों के इस महासमर में एक साथ कूदने की तैयारी की भी चर्चा थी। पर अब तक यह परवान नहीं चढ़ पाई है। उधर सीट बंटवारे को लेकर लोकदल के भी गठबंधन में शामिल नहीं होने के संकेत मिल रहे हैं। जिसने महागठबंधन की संभावनाओं पर विराम लगा दिया है।

रालोद अलग हुआ

-रालोद के प्रदेश अध्यक्ष डा मसूद ने सपा से गठबंधन के फार्मूले को खारिज कर दिया है।

-डा मसूद ने कहा है कि प्रथम चरण के चुनाव के अब नामांकन करने का समय है।

-नामांकन के लिए कुछ ही दिन बचे हैं और हम छोटे दलों के साथ मिलकर प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

-पार्टी के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष को चुनाव तैयारियों में जुटने को कहा है।

-इसी सिलसिले में पार्टी के जिला व महानगर अध्यक्षों की बैठक भी बुलाई गई है।

-बताया जा रहा है कि इस सिलसिले में रालोद के महासचिव जयंत चौधरी की तरफ से जल्द ही कोई ऐलान हो सकता है।

-वहीं सपा सूत्रों की मानें तो सीएम अखिलेश यादव के साथ महागठबंधन और सीटों को लेकर अब भी बात चल रही है।

zafar

zafar

Next Story