×

गायत्री प्रजापति की अर्थी बनाकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, जमकर लगे मुर्दाबाद के नारे

गैंगरेप आरोप और समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के भ्रष्टाचार से परेशान कानपुर रोडवेज कर्मचारियों ने शुक्रवार (17 मार्च) को गायत्री प्रजापति की अर्थी बनाकर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही गायत्री प्रजापति मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए।

sujeetkumar
Published on: 17 March 2017 11:10 AM GMT
गायत्री प्रजापति की अर्थी बनाकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, जमकर लगे मुर्दाबाद के नारे
X

कानपुर: गैंगरेप आरोपी और समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के भ्रष्टाचार से परेशान कानपुर रोडवेज कर्मचारियों ने शुक्रवार (17 मार्च) को गायत्री प्रजापति की अर्थी बनाकर प्रदर्शन किया और मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके साथ ही कर्मचारियों ने गायत्री को खनन का डकैत और परिवहन का लूटेरा बताया।

जानें क्या कहा कर्मचारियों ने

-कानपुर रोडवेज विभाग में कर्मचारियों और नेताओं ने गायत्री प्रजापति की अर्थी बनाकर प्रदर्शन किया।

-गायत्री पर आरोप लगाते हुए यूनियन के नेता ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों का गायत्री ने बहुत उत्पीड़न किया है।

-सपा सरकार से उनको पूरा समर्थन मिल रहा था।

-गायत्री पर गैंगरेप का केस होने पर भी गिरफ्तारी नहीं हुई थी, लेकिन बाद में सपा सरकार पर ऊंगली उठने के बाद गायत्री को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

-जिससे अब रोडवेज कर्मचारी काफी खुश है।

-रोडवेज कर्मचारियों ने गायत्री प्रजापति को मृत घोषित कर उनकी अर्थी बनाकर प्रदर्शन किया।

-कर्मचारी यूनियन के नेता रामजी त्रिपाठी के मुताबिक गायत्री प्रजापति ने पहले खनन विभाग में जमकर डकैती की।

-इसके बाद जब वह परिवहन मंत्री बन गया तो आरटीओ को करोड़ो रुपए का ठेका दे कर वसूली की।

आगे की स्लाइड में देखें कुछ और फोटोज ...

sujeetkumar

sujeetkumar

Next Story