TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

अंतिम दिन लखनऊ में लगा नामांकन का तांता, 9 सीटों के लिए कुल 198 प्रत्याशी मैदान में

लखनऊ में अंतिम दिन मंगलवार को जिले की 9 विधानसभा सीटों के लिए 114 लोगों ने पर्चे भरे। इससे पहले सोमवार को 74 लोगों ने अपने नामांकन दाखिल किये थे। इस तरह यहां से पर्चा भरने वालों की कुल संख्या 198 हो गई है।

zafar
Published on: 31 Jan 2017 1:41 PM GMT
अंतिम दिन लखनऊ में लगा नामांकन का तांता, 9 सीटों के लिए कुल 198 प्रत्याशी मैदान में
X

लखनऊ: प्रदेश की राजधानी लखनऊ से विधानसभा चुनाव के लिए इस बार कुल 198 नामांकन किए गए। अंतिम दिन मंगलवार को जिले की 9 विधानसभा सीटों के लिए 114 लोगों ने पर्चे भरे। इससे पहले सोमवार को 74 लोगों ने अपने नामांकन दाखिल किए थे। इन प्रत्याशियों ने शपथपत्र में अपनी संपत्ति और आपराधिक मामलों का भी हवाला दिया है।

कुल नामांकन

-नामांकन के अंतिम दिन लखनऊ नॉर्थ से 21 पर्चे भरे गए जो कुल 27 हो गए।

-लखनऊ कैंट से मंगलवार को 17 नामांकन किये गये। यहां से कुल नामांकनों की संख्या 28 हो गई है।

-मलिहाबाद से नामांकन के अखिरी दिन 6 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे दाखिल किये, जो कुल 11 हो गये हैं।

-लखनऊ पूर्व से आखिरी दिन 16 पर्चे भरे गये, जहां अब कुल नामांकनों की संख्या 29 हो गई है।

-मोहनलालगंज विधानसभा सीट से मंगलवार को 11 नामांकन हुए। यहां से कुल नामांकनों की संख्या 20 हो गई।

-लखनऊ मध्य विधानसभा सीट के लिये आखिरी दिन 12 पर्चे भरे गये, जहां अब कुल संख्या 23 हो गई है।

-लखनऊ पश्चिम से आखिरी दिन 10 नामांकन हुए जो कुल 21 हो गये हैं।

-सरोजनीनगर सीट के लिये मंगलवार को 14 पर्चे दाखिल हुए जहां कुल संख्या 21 हो गई है।

-बीकेटी क्षेत्र के लिये अंतिम दिन 7 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किये, जहां कुल नामांकनों की संख्या 17 हो गई है।

आगे स्लाइड में जानिये किन प्रत्याशियों ने किया नामांकन...

अंतिम दिन नामांकन करने वाले प्रत्याशी

लखनऊ की 9 सीटों के लिये नामांकन का अंतिम दिन मंगलवार 31 जनवरी था। इस दिन कुल 114 नामांकन दाखिल हुए। इससे पहले 30 तारीख को 74, 27 तारीख को 7, 25 तारीख को 2, और 24 तारीख को 1 प्रत्याशी ने नामांकन की औपचारिकताएं पूरी कीं।

लखनऊ मध्य- कांग्रेस से मारूफ खान, लोकदल से राजेश चंद्र सिन्हा व अन्य दल

लखनऊ कैंट– राष्ट्रीय लोकदल से वीरेंद्र शुक्ला व अन्य

सरोजनी नगर- बीजेपी से स्वाति सिंह, सपा से अनुराग यादव व अन्य

लखनऊ पूर्व- कांग्रेस से अनुराग भदौरिया व अन्य

लखनऊ उत्तर- सपा से अभिषेक मिश्रा व अन्य

मोहनलालंज- सपा से अमरीश पुष्कर, लोकदल से चंद्रा रावत व अन्य

लखनऊ पश्चिम– सपा से रेहान नईम, रालोद से प्रमोद सिंह यादव व अन्य

मलिहाबाद- सपा से राजबाला व अन्य

बीकेटी- रालोद से राज बाबू यादव व अन्य

आगे स्लाइड में जानिये कितनी है लखनऊ पश्चिम से सपा प्रत्याशी रेहान नईम की संपत्ति

लखनऊ पश्चिम- सपा प्रत्याशी- रेहान नईम

चल संपत्ति- 73.36 लाख

अचल संपत्ति- 1.27 करोड़

कुल संपत्ति – 2.36 करोड़

जेवर– नहीं है

गाड़ी– सफारी (कीमत 2 लाख), फार्चुनर (कीमत 20 लाख)

आगे स्लाइड में जानिये कितनी है लखनऊ मध्य से कांग्रेस प्रत्याशी मारूफ खान की संपत्ति...

लखनऊ मध्य- कांग्रेस प्रत्याशी- मारूफ खान

चल संपत्ति- 2.27 करोड़

अचल संपत्ति- 6.14 करोड़

कुल संपत्ति– 8.41 करोड़

मुकदमा– नहीं है

गाड़ी- स्विफ्ट कार कीमत 2.5 लाख

जेवर- 20 ग्राम गोल्ड, कीमत 54 हजार, डायमंड- कीमत 3 लाख

फोजिया (पत्नी)– 700 ग्राम गोल्ड कीमत 19 लाख 18 हजार

असलहा- रिवाल्वर कीमत 2 लाख

आगे स्लाइड में जीनिये कितनी है लखनऊ पूर्व से कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग भदौरिया की संपत्ति...

लखनऊ पूर्व- कांग्रेस प्रत्याशी- अनुराग भदौरिया

चल संपत्ति- 5.99 करोड़

अचल संपत्ति- 7.59 करोड

कुल संपत्ति- 13.58 करोड

पत्नी– अनुपम सिंह सरोज

असलहा- रिवाल्वरकीमत 3 लाख और पिस्टल कीमत 2.5 लाख

वाहन- लैंड क्रूजर कीमत 10 लाख, पराडो कीमत 14.65लाख, पजेरो कीमत 28 लाख

जेवर- अनुराग 450 ग्राम गोल्ड व डायमंड कीमत 10.35 लाख

पत्नी- 1300 गोल्ड कीमत 32 लाख

आगे स्लाइड में जीनिये कितनी है सरोजनी नगर से सपा प्रत्याशी अनुराग यादव की संपत्ति...

सरोजनी नगर– सपा प्रत्याशी- अनुराग यादव

चल संपत्ति- 88.62 लाख

अचल संपत्ति- 6.01 करोड़

कुल संपत्ति- 6.89 करोड़

गाड़ी- हांडा सिटी कीमत 1.5 लाख

जेवर- पत्नी अभिलाषा, गोल्ड 450 ग्राम

आगे स्लाइड में जीनिये कितनी है महिलाबाद से सपा प्रत्याशी-राजबाला की संपत्ति...

महिलाबाद- सपा प्रत्याशी- राजबाला

चल संपत्ति- 8 लाख

अचल संपत्ति- 82 लाख

कुल संपत्ति- 90 लाख

जेवर- 40 ग्राम गोल्ड कीमत 1 लाख 20 हजार

गाड़ी- नैनो कार, आल्टो कार, हीरो हांडा बाइक

आगे स्लाइड में जीनिये कितनी है सरोजनी नगर से निर्दलीय प्रत्याशी रूद्र दमन सिंह की संपत्ति...

सरोजनी नगर– निर्दलीय- रूद्र दमन सिंह

चल संपत्ति- 42 लाख रुपये

अचल संपत्ति- 16 करोड़

कुल संपत्ति- 16.42 करोड़

जेवर- 220 ग्राम गोल्ड, 100 ग्राम चांदी

असलहा- 2 राइफल 315 बोर

गाड़ी- स्कॉर्पियो

केस- 4 आपराधिक केस

आगे स्लाइड में जीनिये कितनी है सरोजनी नगर से बीजेपी प्रत्याशी स्वाति सिंह की संपत्ति...

सरोजनी नगर– बीजेपी प्रत्याशी- स्वाति सिंह

चल संपत्ति- 13.39 लाख

अचल संपत्ति- 2.75 करोड़

कुल संपत्ति- 2.88 करोड़

गाड़ी- स्कूटी गाड़ी

जेवर- 100 ग्राम गोल्ड, 500 ग्राम चांदी

पति के पास डायमंड रिंग कीमत 2 लाख

प्रापर्टी– 10 लाख की खेती जमीन, निगोहा में

4 करोड़ 12 लाख की बिजनौर में व्यावसायिक भूमि

बलिया में आवासीय भवन में

लखनऊ यूनिवर्सिटी के सामने अपार्टमेंट में फ्लैट

आगे स्लाइड में जीनिये कितनी है लखनऊ उत्तर से सपा प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा की संपत्ति...

लखनऊ उत्तर– सपा प्रत्याशी– अभिषेक मिश्रा

चल संपत्ति– 2.14 करोड़, पत्नी बच्चों समेत

अचल संपत्ति- शून्य

कुल संपत्ति- 2.14 करोड़

जेवर- 1.06 किलोग्राम सोना कीमत 30.39 लाख, पत्नी पति दोनों के पास

असलहा- 2 इंडिया मेड रिवाल्वर, पति-पत्नी के पास

गाड़ी- शेवरले कार कीमत 2.65 लाख

आगे स्लाइड में जीनिये कितनी है मोहनलालगंज से सपा प्रत्याशी अम्बरीश सिंह पुष्कर की संपत्ति...

मोहनलालगंज– सपा प्रत्याशी- अम्बरीश सिंह पुष्कर

चल संपत्ति- 1.03 करोड़, पत्नी, पति व बच्चों के पास

अचल संपत्ति- 5.48 करोड़

कुल संपत्ति- 6.51 करोड़

गाड़ी- फार्चुनर, डिजायर कीमत 26 लाख

आगे स्लाइड में जीनिये कितनी है मोहनलालंग से राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी चंद्रा रावत की संपत्ति...

मोहनलालंग- राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी- चंद्रा रावत

चल संपत्ति- 47 लाख 90 हजार

अचल संपत्ति- 40 लाख

कुल संपत्ति- 87 लाख 90 हजार

जेवर- 60 ग्राम गोल्ड

असलहा- 2 रिवाल्वर, एक डबल बैरल

गाड़ी- इनोवा, स्कॉर्पियो, बोलेरो, मारूति-800

केस- 3 केस

आगे स्लाइड में जीनिये कितनी है मोहनलालगंज से कांग्रेस प्रत्याशी हर्ष वर्धन श्याम की संपत्ति...

मोहनलालगंज- कांग्रेस प्रत्याशी- हर्ष वर्धन श्याम

चल संपत्ति- 5.28 लाख

अचल संपत्ति- शून्य

कुल संपत्ति- 5.28 लाख

जेवर- नहीं है

असलहा- नहीं है

गाड़ी- सफारी कार और स्कूटर

zafar

zafar

Next Story