×

राजनाथ सिंह का राहुल-अखिलेश पर निशाना, सरकार आई तो मिलेगी ग्रैजुएशन तक मुफ्त शिक्षा

राजनाथ सिंह ने युवाओं को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और उनके लिये मुफ्त शिक्षा का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि लड़कियों को ग्रेजुएशन तक और लड़कों को 12वीं तक निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। 12वीं में 50 प्रतिशत अंक पर लड़कों को भी ग्रेजुएशन तक मुफ्त शिक्षा मिलेगी।

zafar
Published on: 7 Feb 2017 12:48 PM GMT
राजनाथ सिंह का राहुल-अखिलेश पर निशाना, सरकार आई तो मिलेगी ग्रैजुएशन तक मुफ्त शिक्षा
X

राजनाथ सिंह का राहुल-अखिलेश पर निशाना, सरकार आई तो मिलेगी ग्रैजुएशन तक मुफ्त शिक्षा

शामली: गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने चौसाना की एक सभा में राहुल और अखिलेश की चुटकी ली। उन्होंने कहा कि जो पहले ही खाट पकड़ चुका था, अब वह पंक्चर साइकिल पर बैठ गया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि पांच साल तक वह यही कहते रहे कि हमारे चाचा काम नहीं करने देते, पिताजी काम नहीं करने देते, तो अब लड़ कर जनता की आंखों में धूल क्यों झोंक रहे हैं।

मुफ्त शिक्षा

-गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शामली के चौसाना में बीजेपी प्रत्याशी और कैराना से बीजेपी सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह के लिए जनसभा की।

-राजनाथ सिंह ने युवाओं को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और उनके लिये मुफ्त शिक्षा का ऐलान किया।

-उन्होंने कहा कि लड़कियों को ग्रेजुएशन तक और लड़कों को 12वीं तक निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। 12वीं में 50 प्रतिशत अंक पर लड़कों को भी ग्रेजुएशन तक मुफ्त शिक्षा मिलेगी।

-राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रदेश में उनकी सरकार बनी, तो 6 महीने के भीतर किसानों का भुगतान करा दिया जाएगा।

-उन्होंने किसानों को लुभाते हुए कहा कि चीनी मिल पर गन्ना पहुंचते ही चेक दे दिया जाएगा जो 14 दिन बाद भुनाया जा सकेगा।

-उन्होंने किसानों के फसली कर्ज माफ करने का भी ऐलान किया।

मुकदमे वापस होंगे

-गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जिन लोगों पर फर्जी मुकदमे दर्ज किये गये हैं, उन्हें वापस लिया जाएगा।

-उन्होंने कहा कि बिजली का बिल हमारे घोषणा पत्र में नहीं है लेकिन हमारी सरकार बनने के बाद बिजली को लेकर बड़ी घोषणा की जाएगी।

-गृहमंत्री ने कैराना से पलायन का मुद्दा भी उठाया।

आगे स्लाइड्स में देखिये कुछ और फोटोज...

Next Story