×

एक्टर राजपाल यादव की पार्टी का होगा लोक दल से गठबंधन, आज हो सकता है ऐलान

By
Published on: 27 Jan 2017 6:29 AM GMT
एक्टर राजपाल यादव की पार्टी का होगा लोक दल से गठबंधन, आज हो सकता है ऐलान
X

शाहजहांपुर: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव की सर्व संभाव पार्टी का लोक दल से गठबंधन हो सकता है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि गठबंधन के लिए लोक दल के अध्यक्ष सुनील सिंह और सर्व संभाव पार्टी के स्टार प्रचारक राजपाल यादव के बीच बातचीत चल रही है। खबरों के अनुसार यह भी कहा जा रहा है कि शुक्रवार को दोनों ही पार्टियां गठबंधन का ऐलान कर सकती हैं, जिसके बाद प्रदेश में एक और गठबंधन होगा, जिसमें दो पार्टियां चुनाव मैदान में उतरेंगी।

आगे की स्लाइड में जानिए इस गठबंधन से जुड़ी बातें

प्रदेश में कई नई राजनीतिक पार्टियां चुनाव मैदान में दिखने लगी हैं। तो ऐसी ही प्रदेश में एक नई राजनीतिक पार्टी बनी, जो चुनाव से पहले से ही चर्चा में आ चुकी है क्योंकि इस पार्टी के सर्वे सर्वा बालीवुड ऐक्टर राजपाल यादव हैं। कुछ समय पहले खबरें आई थी कि राजपाल यादव की पार्टी सर्व संभाव पार्टी का गठबंधन समाजवादी पार्टी से होने वाला है। जब ये खबरें चर्चा में आईं, तो राजपाल यादव ने उन खबरों को अफवाह बताया। लेकिन अब सूत्रों के हवाले से खबर है कि राजपाल यादव की पार्टी सर्व संभाव का लोक दल गठबंधन होने जा रहा है। इस गठबंधन की अधिकारिक पुष्टि शुक्रवार तक हो सकती है।

आगे की स्लाइड में जानिए कब होगा इस गठबंधन का ऐलान

खबरों के अनुसार सर्व संभाव पार्टी के स्टार प्रचारक राजपाल यादव शुक्रवार को लखनऊ के लोक दल प्रदेश कार्यालय में सुनील सिंह से मुलाकात करेंगे। ये मुलाकात प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन होने को लेकर होगी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को लखनऊ में लोक दल के कार्यालय में इसकी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गठबंधन का ऐलान किया जा सकता है। बता दें कि इससे जब सर्व संभाव के गठबंधन की बात सामने आई थी, तभी राजपाल यादव ने प्रदेश में अकेले दम पर चुनाव लङने का इरादा जताया था। सूत्रों की माने तो जो घोषणा पत्र मे वादे राजपाल यादव ने जनता से किए हैं। उस घोषणा पत्र पर लिखे वादे पर लोकदल चुनाव लङेंगी। गठबंधन की बातचीत लगभग पूरी हो चुकी है और अब बस ऐलान होना बाकी रह गया है। जो लखनऊ में आज हो सकता है, फिलहाल अब देखना होगा कि अगर शुक्रवार को सर्व संभाव पार्टी के गठबंधन हो जाता है, तो यह गठबंधन चुनाव में कितना असर डालते हैं?

Next Story