×

अजित सिंह का विरोधियों पर हमला, कहा- नोटबंदी कर देगी मोदी की छुट्टी

आरएलडी प्रमुख ने कहा कि जिस तरह हरियाणा की शराबबंदी ने मुख्यमंत्री को हटाया, नसबंदी ने कांग्रेस हटाई, अब नोटबंदी मोदी की छुट्टी कर डालेगी। अजित सिंह ने पीएम मोदी को झूठा बताया और कहा कि उन्होंने जनता को धोखा दिया।

zafar
Published on: 9 Feb 2017 4:47 PM GMT
अजित सिंह का विरोधियों पर हमला, कहा- नोटबंदी कर देगी मोदी की छुट्टी
X

अजित सिंह का विरोधियों पर हमला, कहा- नोटबंदी कर देगी मोदी की छुट्टी

बागपत: राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया चौधरी अजित सिंह ने बीजेपी, सपा-कांग्रेस और बीएसपी पर जम कर हमले किये। अजित सिंह ने कहा कि नोटबंदी मोदी की छुट्टी कर देगी। लोकदल नेता ने बसपा प्रमुख मायावती पर भी राजनीति में अपने निजी हित साधने का आरोप लगाया।

नोटबंदी करेगी छुट्टी

-अपने गढ़ यानी बागपत पहुंचते ही अजित सिंह पूरी फॉर्म में दिखे और मोदी-मायावती और सपा-कांग्रेस पर खूब बरसे।

-अजित सिंह ने पीएम मोदी को झूठा बताया और कहा कि उन्होंने जनता को धोखा दिया।

-आरएलडी प्रमुख ने कहा कि जिस तरह हरियाणा की शराबबंदी ने मुख्यमंत्री को हटाया, नसबंदी ने कांग्रेस हटाई, अब नोटबंदी मोदी की छुट्टी कर डालेगी।

-अजित सिंह ने लोगों से कहा कि नल का बटन इस तरह दबा दो कि सपा, बसपा, कांग्रेस और भाजपा सभी उसमें बह जाएं।

-चौधरी अजित सिंह ने अल्पसंख्यकों से कहा कि वे पुराने गठबंधन में लौट आएं, तो भाजपा का नाश हो जाएगा।

-बागपत और बड़ौत में लोकदल की रैली में उमड़ी भीड़ से छोटे चौधरी गदगद दिखाई दिये।

-लेकिन लोगों को यह बात अखरी कि चौधरी अपने गढ़ में देर से आए और जल्दी चले गए।

आगे स्लाइड्स में देखिये कुछ और फोटोज...

Next Story